Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व एसएसबी के जवान की गोली मार हत्या
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    पूर्व एसएसबी के जवान की गोली मार हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर:बिरसानगर थाना क्षेत्र में लुपुंगडीह पुल के नीचे सोमवार को एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के पूर्व जवान रामजी गुप्ता उर्फ राजू (32 वर्ष) की लाश मिली। घटनास्थल पर उसके बायें हाथ में लाइसेंसी पिस्तौल मिली, जबकि दायीं कनपट्टी पर गोली लगी थी। मृतक के भाई टाटा कमिंस कर्मी रमेश गुप्ता के बयान पर बिरसानगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पुलिस जांच कर रही है। रमेश के अनुसार, रामजी ने 2006 में एसएसबी ज्वाइन की थी। उसने कमांडो ट्रेनिंग ली थी और 2011-12 में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की सुरक्षा में रह चुका है। दो साल पहले नौकरी छोड़ दी थी। टेल्को ग्वाला बस्ती में माता-पिता के साथ रहता था। उसके पिता सुदामा गुप्ता टाटा मोटर्स के रिटायर कर्मचारी हैं। बेरोजगारी के कारण वह डिप्रेशन में रहता था। माता-पिता तीन महीना पहले गांव गए हैं। वह अकेला ग्वाला बस्ती वाले घर में था। माता-पिता के गांव जाने पर वह टेल्को कॉलोनी स्थित मेरे क्वार्टर में खाना खाता था। रविवार की रात नहीं आया। रात 10 बजे मैंने फोन किया तो बताया कि दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा है। खाने नहीं आएगा। सुबह उसकी मौत की खबर मिली। रमेश ने कहा-भाई आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी हत्या की गई है। शव को टाटा मोटर्स अस्पताल के मॉर्चरी में रखा गया है। माता-पिता और परिजनाें के आने पर मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, रामजी का मानगो की एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग था। महिला और दोस्तों का पता लगाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय वायुसेना को सलाम:राहुल गांधी
    Next Article कुमार विश्वास का तंज, ‘सबूत मांगनेवालों को दे देना 100 ग्राम बम’

    Related Posts

    टेल्को खरकाई रोड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

    January 6, 2026

    कोर्ट परिसर से कुख्यात आरोपी मोहित कुमार सिंह गिरफ्तार, सिदगोड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता

    January 6, 2026

    सड़क सुरक्षा माह के छठे दिन ‘सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन’ अभियान का आयोजन

    January 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टेल्को खरकाई रोड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

    कोर्ट परिसर से कुख्यात आरोपी मोहित कुमार सिंह गिरफ्तार, सिदगोड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता

    सड़क सुरक्षा माह के छठे दिन ‘सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन’ अभियान का आयोजन

    नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी को लेकर भाजपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, मानगो नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया धरना

    9 से 11 जनवरी तक गोपाल मैदान में होगा प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026

    देशभक्ति की उड़ान : मकर संक्रांति पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम की पतंगों ने खींचा ध्यान

    कुंडहित प्रखंड में डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर बैठक आयोजित

    प्रखंड स्तर पर बीएलटीएफ की बैठक आयोजित

    सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत कार्यालयों व वाहन शोरूमों में दिलाई गई शपथ

    नाला विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों से प्रभावित होकर जेएमएम में शामिल हुए जयंत सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.