Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने स्काटलैंड को रौंदा: 6.3 ओवर्स में ही 86 रनों टारगेट हासिल कर बड़ी जीत की हासिल, 8 विकेट से हराया
    Breaking News Headlines

    भारत ने स्काटलैंड को रौंदा: 6.3 ओवर्स में ही 86 रनों टारगेट हासिल कर बड़ी जीत की हासिल, 8 विकेट से हराया

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुबई. टीम इंडिया ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए स्कॉटलैंड को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले खेलते हुए स्काटलैंड की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 17.4 ओवरों के खेल में 85 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी 3-3 विकेट लेने में सफल रहे. 86 रनों के टारगेट को भारत ने 6.3 ओवर में 2 विकेट नुकसान के हासिल कर लिया.

    ताश के पत्तों की तरह गिरे स्काटलेंड के विकेट

    टॉस हारकर पहले खेलते हुए स्कॉटलैंड की शुरुआत खराब रही और तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने काइल कोएत्जर (1) को क्लीन बोल्ड कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई. स्ष्टह्र को दूसरा झटका शमी ने जॉर्ज मुनसे (24) को आउट कर पहुंचाया. 7वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने तीसरी गेंद पर रिची बेरिंगटन (0) और छठी गेंद पर मैथ्यू क्रॉस (2) को आउट कर स्कॉटलैंड की कमर तोड़कर रख दी. जडेजा यही नहीं रूके और माइकल लिस्क (21) को आउट कर भारत को 5वीं कामयाबी दिलाई. क्रिस ग्रीव्स (1) का विकेट आर अश्विन के खाते में आया.
    17वें ओवर की पहली गेंद पर शमी ने कैलम मैक्लॉयड (16) को क्लीन बोल्ड किया. अगली ही गेंद पर शुफयान शरीफ (0) पर रन आउट हुए. तीसरी गेंद पर शमी ने एलेस्डेयर इवांस को शून्य पर क्लीन बोल्ड किया. इस तरह से टीम इंडिया ने लगातार तीन गेंदों पर 3 विकेट लेकर विकेटों की हैट्रिक पूरी की. स्ष्टह्र 17.4 ओवर में सिर्फ 85 पर ऑलआउट हो गई.
    आर अश्विन ने 28 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी 3/15 का टी-20 आई में ये सबसे बढिय़ा प्रदर्शन रहा. स्काटलेंड का 85 रन टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी टीम का भारत के खिलाफ ये दूसरा सबसे कम स्कोर रहा.

    भारत ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए शार्दूल ठाकुर की जगह वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया है, जबकि स्कॉटलैंड ने अपनी टीम में कोई चेंज नहीं किया. अफगानिस्तान पर धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम को एक बार फिर बड़ी कामयाबी की तलाश है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअगलगी में लाखों की क्षति
    Next Article छठ पर्व पर दिल्ली में 10 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सियासी खींचतान के बीच ‘आप’ सरकार का ऐलान

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.