Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहले वनडे में भारत को मिली हार, साउथ अफ्रीका ने 31 रन से हराया, शार्दूल ने बनाए नाबाद 50 रन
    Breaking News Headlines

    पहले वनडे में भारत को मिली हार, साउथ अफ्रीका ने 31 रन से हराया, शार्दूल ने बनाए नाबाद 50 रन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पार्ल. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच को अफ्रीका ने 31 रन से जीत लिया है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए साउथ आफ्रीका 296/4 का स्कोर बनाया था. रैसी वान डेर डूसेन ने नाबाद 129 और कप्तान तेंबा बाउमा ने 110 रन बनाए. वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने दो और आर अश्विन ने एक विकेट चटकाया.

    टीम इंडिया के सामने 297 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 265/8 रन बना सकी और मुकाबला हार गई. शिखर धवन 79 टॉप स्कोरर रहे, जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 51 रन बनाए. शार्दूल ठाकुर ने भी अच्छी बैटिंग करते हुए नाबाद 50 रन बनाए. अफ्रीका के लिए तबरेज शम्सी और लुंगी एनगिडी ने दो-दो विकेट हासिल किए. जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

    भारतीय मिडिल ऑर्डर ने डाले हथियार

    टारगेट का पीछा करते हुए भारत का पहला विकेट कप्तान केएल राहुल (12) के रूप में गिरा. दूसरे विकेट के लिए धवन और कोहली ने 92 रन जोड़े. शिखर धवन (79) का विकेट 138 के स्कोर पर गिरा. इसके बाद तो मानो विकेटों की लाइन ही लग गई. कोहली (51), श्रेयस अय्यर (17), ऋषभ पंत (16) और डेब्यूटेंट वेंकटेश अय्यर (2) रन बनाकर आउट हुए. 138 पर दूसरा विकेट गंवाने के बाद भारत ने 188 के स्कोर पर छह विकेट खो दिए.

    बुमराह ने 412 दिन बाद लिया वनडे विकेट

    जसप्रीत बुमराह ने वनडे क्रिकेट में 412 दिन के बाद कोई विकेट लिया. उन्होंने आखिरी विकेट 2 दिसंबर, 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में लिया था. इस मैच के बाद उनको 50 ओवर फॉर्मेट से आराम दे दिया गया था. आज आफ्रीका के खिलाफ उनकी टीम में वापसी हुई और उन्होंने यानेमन मलान को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया.

    कप्तानी डेब्यू के साथ राहुल ने बनाए बड़े रिकॉर्ड

    केएल राहुल पहली बार 50 ओवर फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं. उन्हें रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है. राहुल वनडे में कप्तानी करने वाले भारत के 26वें खिलाड़ी है. साथ ही केएल (39) भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी भी बन गए हैं, जो पहले 50 वनडे खेले बिना टीम की कमान संभाल रहे हो. पहला नाम मोहिंदर अमरनाथ (35 वनडे) का आता है. राहुल, सैयद किरमानी और वीरेंद्र सहवाग के बाद तीसरे ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में कप्तानी किए बिना वनडे में भारत का नेतृत्व किया हो. हाल ही में उनको अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी कप्तानी करते देखा गया था.

    दोनों टीमें इस प्रकार हैं

    भारत- केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, शार्दूल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

    साउथ आफ्रीका- क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), यानेमन मालन, एडेन मार्करम, रैसी वान डेर डूसेन, तेंबा बाउमा (कप्तान), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवेओ, मार्को येन्सन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, लुंगी एनगिडी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article3000 फीट की ऊंचाई पर टकराने से बाल-बाल बची इंडिको की प्लाइट्स, रडार कंट्रोलर ने 400 यात्रियों की जान बचाई
    Next Article प्रवर्तन निदेशालय के छापे में पंजाब सीएम चन्नी के रिश्‍तेदार से अब तक मिल चुके 10.7 करोड़ रुपये

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.