Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »
    Breaking News Headlines

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शारजाह में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 44वें मुकाबले में एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने केन विलियमसन की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद को 134 रनों पर रोक दिया. हैदराबाद के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिद्धिमान साहा ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. वहीं चेन्नई के लिए जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. इसके अलावा ड्वेन ब्रावो को दो विकेट मिले.

    इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पिछले मुकाबले में अर्धशतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय सिर्फ दो रनों पर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान केन विलियमसन भी 11 गेंदो में 11 रन बनाकर चलते बने. रॉय को हेजलवुड ने और विलियमसन को ब्रावो ने आउट किया.

    43 रनों पर दो विकेट गिर जाने के बाद चार नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए युवा प्रियम गर्ग. लेकिन वह भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और 10 गेंदो में सात रन बनाकर चलते बहने. उन्हें भी ब्रावो ने पवेलियन भेजा. इसके कुछ देर बाद ही रिद्धिमान साहा भी आउट हो गए. उन्होंने 46 गेंदो में 44 रन बनाए. साहा ने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए.74 रनों पर चार विकेट गिर जाने के बाद अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद की पारी को आगे बढाया. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी की. अभिषेक बड़ी हिट लगाने के चक्कर में 18 रनों पर आउट हो गए. उन्होंने कुल 13 गेंदो का सामना किया और इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया. इसके बाद समद भी 14 गेंदो में 18 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने भी एक चौका और एक छक्का लगाया.अंत में राशिद खान ने दो चौकों की मदद से 13 गेंदों में नाबाद 17 रन बनाए और टीम का स्कोर 130 के पार पहुंचाया. वहीं जेसन होल्डर पांच रन बनाकर आउट हुए. वहीं भुवनेश्वर कुमार दो रनों पर नाबाद लौटे.

    वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तेज़ गेंदबाज़ जोश हेजलवुड ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 24 रन देकर तीन विकेट लिए. इसके अलावा ब्रावो ने अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर दो विकेट चटकाए. साथ ही शार्दुल ठाकुर और रविंद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोगी के आदेश पर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में दोषी मिले सभी पुलिस कर्मी बर्खास्त
    Next Article कश्मीर के 100 साल का इतिहास प्रदर्शित करेगी ‘कश्मीर-एनिग्मा ऑफ पैराडाइज’

    Related Posts

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    June 20, 2026

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    June 20, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.