Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » T20 WC: सेमीफ़ाइनल की लड़ाई हुई दिलचस्प, 2 जगहों के लिए 5 टीमों के बीच टक्कर
    Breaking News Headlines

    T20 WC: सेमीफ़ाइनल की लड़ाई हुई दिलचस्प, 2 जगहों के लिए 5 टीमों के बीच टक्कर

    News DeskBy News DeskNovember 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर 12 के मुकाबले अब आखिरी दौर में पहुंच गए हैं. इस हफ्ते के खत्म होने तक हमें पता लग जाएगा कि कौन-कौन सी टीमें सेमीफ़ाइनल में पहुंची हैं. नॉकआउट स्टेज में पहुंचने के लिए सारी टीमें पूरी ताकत झौंक देगी. यानी अगले 5 दिन फैंस के लिए बेहद रोमांच भरे होंगे. दो जगहों के लिए अब 5 टीमों के बीच लड़ाई है. दो मैचों में दो करारी हार के बाद भी टीम इंडिया के लिए सेमीफ़ाइनल के दरवाज़े पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं. विराट कोहली की टीम अभी भी रेस में है.

    दोनों ग्रुप से दो-दो टीमों को सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी. यानी लड़ाई आसान नहीं है. ग्रुप ऑफ डेथ यानी ग्रुप वन में तो जबरदस्त घमासान मचा है. क्या है सेमीफ़ाइनल का समीकरण? कौन-कौन सी टीमें पहुंच सकती है आखिरी 4 में… आईए विस्तार से नज़र डालते हैं.

    ग्रुप वन का हाल

    ग्रुप 1 पर नज़र डालें तो इंग्लैंड का सेमीफ़ाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है. इंग्लैंड ने अब तक अपने चारों मैचों में जीत दर्ज की है. उनके पास अब कुल 8 अंक हैं, जबकि उन्हें एक मैच और खेलना है. यानी अगर वो अपना आखिरी मैच हार भी जाते हैं तो भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा. क्योंकि उनका नेट रनरेट 3.183 है. इंग्लैंड का आखिरी मैच साउथ अफ्रीका से है.

    1 जगह 2 टीमें

    ग्रुप वन से श्रीलंका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज़ की टीमें पहले ही लगभग बाहर हो चुकी है. खराब नेट रनरेट के चलते उन्हें कोई चमत्कार ही अगले दौर में पहुंचा सकता है. ऐसे में अब सेमीफ़ाइनल में इस ग्रुप से एक जगह के लिए ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टक्कर है. दोनों टीमों के खाते में 2-2 जीत है. लेकिन बेहतर नेट रनरेट के चलते साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका के लिए अगले दो मैच आसान नहीं हैं. उन्हें बांग्लादेश और इंग्लैंड से खेलना है. उधर ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत बांग्लादेश और वेस्टइंडीज़ से होगी. सेमीफ़ाइल की रेस से बाहर हो चुकी बांग्लादेश और वेस्टइंडीज़ कभी भी घायल शेर की तरह पलटवार कर सकती है. यानी ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका को सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैच जीतने होंगे.

    पाकिस्तान सेमीफाइन में

    ग्रुप 2 से 3 मैचों में लगातार जीत के बाद पाकिस्तान की टीम पहले ही सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफाई कर गई है. ऐसे में अब यहां एक जगह के लिए 3 टीमों के बीच लड़ाई है. ये हैं भारत, न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान. उधर नामीबिया और स्कॉटलैंड की टीमें पहले ही सेमीफ़ाइल की रेस से बाहर हो गई है.

    भारत की उम्मीदें

    भारत के सेमीफ़ाइनल में पहुंचे की उम्मीदें अब दूसरी टीमों के हाथ में हैं. सबसे पहले भारत को अपने तीनों बाक़ी बचे हुए मैच जीतने होंगे. इसके बाद विराट कोहली की टीम को ये उम्मीद करनी होगी की न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान कम से कम एक मैच हार जाए. इसके बाद नेट रनरेट से सेमीफड़ाइल में पहुंचने वाली टीम का फैसला होगा. लेकिन दो करारी हार के बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट माइनस 1.609 है. यानी चुनौती मुश्किल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिलीभगत से कर्ज हुआ एनपीए तो बैंक अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: केंद्र
    Next Article ढाई लाख रुपए की रिश्वत ले रहे थे सीओ साहब, विजिलेंस ने धर दबोचा

    Related Posts

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    September 12, 2026

    नशे के सौदागरों पर शिकंजा: विरार में 17 हजार के ‘गांजा’ के साथ 18 साल का मुन्ना भाई गिरफ्तार!

    September 11, 2026

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    पुलिस पर पथराव मामले में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    आदिवासी शमशान भूमि पर कचड़े की अंबार होने से झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    नशे के सौदागरों पर शिकंजा: विरार में 17 हजार के ‘गांजा’ के साथ 18 साल का मुन्ना भाई गिरफ्तार!

    हृदय में बस गई दतिया की वह सुबह: एक अविस्मरणीय यात्रा वृत्तांत

    पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल, जमशेदपुर में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

    भादो अमावस्या पर राणी सती दादीजी का मंगल पाठ, भक्ति में डूबा गोलमुरी शिव मंदिर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.