Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ढाई लाख रुपए की रिश्वत ले रहे थे सीओ साहब, विजिलेंस ने धर दबोचा
    Breaking News Headlines बिहार

    ढाई लाख रुपए की रिश्वत ले रहे थे सीओ साहब, विजिलेंस ने धर दबोचा

    News DeskBy News DeskNovember 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेतिया. बिहार के बेतिया अनुमंडल क्षेत्र में सीओ को ढाई लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. चार दिनों के अंदर विजलेंस की दूसरी कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गया है और राजस्व कर्मचारी के बाद अब सीओ की गिरफ्तारी ने अंचल कार्यालयो की व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है. दरअसल मंगलवार की अहले सुबह शहर के कमलनाथ नगर स्थित सीओ श्यामाकांत प्रसाद के आवास पर निगरानी की टीम ने धावा बोला और ढाई लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया.बताया जा रहा है कि विनोद कुमार गुप्ता नाम के एक व्यक्ति ने 29 अक्टूबर को निगरानी में सीओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके सत्यापन के बाद आज कार्रवाई की गई है. मामला यह है कि बिनोद कुमार गुप्ता ने 1987 में इस्मत अली से चार कट्ठा ढाई धुर जमीन खरीदा था और जमीन का दाखिल खारिज के साथ ही जमीन पर कब्जा भी बिनोद कुमार गुप्ता का ही है लेकिन 6 अगस्त 2020 को जमीन बेचने वाले इस्मत अली के भतीजे की विधवा पत्नी सकीला खातून ने सीओ को उस जमीन का दाखिल खारिज अपने नाम से करने का आवेदन दिया जिसके बाद से सीओ द्वारा बिनोद कुमार गुप्ता को पैसे के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा.
    इस बीच सीओ ने 22 अक्टूबर 2021 को जमीन की पैमाइस कराने के अमीन भेज दिया और 27 अक्टूबर को सीओ के इशारे पर पुलिस ने बिनोद कुमार गुप्ता द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोकवा दिया जिसके बाद 27 अक्टूबर को पीड़ित बिनोद कुमार गुप्ता सीओ के यहां गुहार लगाने पहुंचा. तब सीओ ने मामले को रफा-दफा करने के लिए ढाई लाख रुपये की मांग की. इसकी शिकायत पीड़ित ने 29 अक्टूबर को निगरानी में की. 29 अक्टूबर को ही निगरानी की टीम ने चनपटिया के राजस्व कर्मचारी जगदीश राम को भी 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था और चार दिन के अंदर निगरानी की दूसरी बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleT20 WC: सेमीफ़ाइनल की लड़ाई हुई दिलचस्प, 2 जगहों के लिए 5 टीमों के बीच टक्कर
    Next Article Indigo का दिवाली ऑफर! टिकट बुकिंग पर मिल रहा 10% से 50% तक का डिस्काउंट

    Related Posts

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    June 17, 2026

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    June 17, 2026

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    जगन्नाथपुर पुलिस की बड़ी सफलता, तकनीकी जांच से सुलझी हत्या की गुत्थी

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.