Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: हैदराबाद ने जमाया जीत का चौका, पंजाब को 7 विकेट से हराया, उमरान ने लिए 4 विकेट
    Breaking News Headlines

    आईपीएल: हैदराबाद ने जमाया जीत का चौका, पंजाब को 7 विकेट से हराया, उमरान ने लिए 4 विकेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. आईपीएल 2022 के 28वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया है. स्क्र॥ के सामने 152 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने बहुत ही आसनी से 18.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. एडेन मार्करम 41 और निकोलस पूरन 35 रन बनाकर नाबाद रहे.

    हैदराबाद की 6 मैचों में ये लगातार चौथी जीत रही. इससे पहले टीम को शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, एसआरएच की 6 मैचों में ये तीसरी हार है. इस जीत के साथ ही हैदराबाद के 8 अंक हो गए हैं और वह पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आ गई है. इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 151 रनों का स्कोर बनाया. लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा 60 रन की पारी खेली. एसआरएच की ओर से उमरान खान के खाते में 4 विकेट आए.

    चाहर ने किया प्रभावित

    राहुल चाहर ने मैच में बढिय़ा बॉलिंग करते हुए 4 ओवरों में 2 विकेट चटकाए. युवा स्पिनर ने नजरें जमा चुके राहुल त्रिपाठी (34) और अभिषेक शर्मा (31) को आउट किया. उन्होंने अपने स्पेल में 7 की इकोनॉमी से रन खर्च किए.

    राहुल और अभिषेक की पार्टनरशिप

    कप्तान केन का विकेट जल्दी गंवाने के बाद दूसरे विकेट के लिए अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी ने 31 गेंदों पर 48 रन जोड़े. ये जोड़ी धीरे-धीरे पंजाब के हाथों से मैच छीन रही थी, लेकिन राहुल चाहर ने त्रिपाठी को आउट कर इस पार्टनरशिप को तोड़ा. वह 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनका कैच मिडऑफ पर शाहरुख खान ने पकड़ा.

    विलियमसन ने किया निराश

    टारगेट का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और तीसरे ओवर में कप्तान केन विलियमसन केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए. विलियमसन का विकेट कगिसो रबाडा ने लिया और कवर पर शिखर धवन ने उनका कैच पकड़ा.

    उमरान के सामने पंजाब की हवा टाइट

    पंजाब की पारी के आखिरी ओवर में उमरान मलिक ने बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए. ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने ओडियन स्मिथ (13) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया. चौथी गेंद पर राहुल चाहर (0) को बोल्ड कर दिया. पांचवीं गेंद पर उमरान ने वैभव अरोड़ा (0) की गिल्लीयां उड़ा दी. आखिरी गेंद पर वह हैट्रिक पूरी नहीं कर सके, लेकिन अर्शदीप सिंह (0) ने रन आउट होकर अपना विकेट गंवा दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचौका रोड पर हुये एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
    Next Article पंजाब के रूपनगर में मालगाड़ी के 16 रैक बेपटरी, रद्द करनी पड़ीं 8 ट्रेनें

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.