Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब के रूपनगर में मालगाड़ी के 16 रैक बेपटरी, रद्द करनी पड़ीं 8 ट्रेनें
    Breaking News Headlines

    पंजाब के रूपनगर में मालगाड़ी के 16 रैक बेपटरी, रद्द करनी पड़ीं 8 ट्रेनें

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. पंजाब के रूपनगर में आवारा मवेशियों के रेलवे ट्रैक पर आ जाने से एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई. जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 12:35 बजे सांडों का एक झूंड अचानक मालगाड़ी के सामने आ गया. ड्राइवर ने मवेशियों को बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे अनियंत्रित होकर मालगाड़ी के 16 डिब्बे ट्रैक से उतर गए. मालगाड़ी के सभी डिब्बे खाली थे, जो थर्मल प्लांट में कोयला छोड़कर वापस लौट रहे थे.यह घटना गुरुद्वारा पाठा साहिब के पास हुई. रेलवे ट्रैक को मरम्मत के लिए अब अवरुद्ध कर दिया गया है. मौके पर रेलवे का बचाव दल मशीनों के साथ पहुंच गया है और ट्रैक की मरम्मत का काम जारी है. इस रूट की आठ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. रेलवे विभाग ने 18 अप्रैल की शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक क्लियर करने का दावा किया है.
    पंजाब में इस समय 2.5 लाख के करीब आवारा पशु हैं, जिनके प्रबंधन के लिए सरकारें कई सालों से दावे तो कर रही हैं लेकिन इस समस्या का आज तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला जा सका है. आवारा पशुओं के कारण सड़क हादसों में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए ई-पोर्टल तैयार करने की योजना बनाई थी.

    योजना के तहत बेसहारा मवेशी की तस्वीर ई-पोर्टल पर अपलोड करना था और इन्हें सरकार कैटल पाउंड में पहुंचाती. बहरहाल यह योजना अब भी सरकारी फाइलों में बंद है और आवारा मवेशियों के कारण हादसों का दौर जारी है. जानकारी के मुताबिक राज्य में आवारा मवेशियों के लिए 77 कैटल पाउंड उपलब्ध हैं.
    इससे पहले अप्रैल के पहले हफ्ते में पंजाब के गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर भी मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी हो गया था. इस हादसे में कोई घायल या हताहत तो नहीं हुआ था, लेकिन रेल यातायात घंटों तक प्रभावित रहा था. पठानकोट-अमृतसर रेल मार्ग पर चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था. फिर ट्रैक की मरम्मत के बाद इस रूट पर यातायात उसी दिन शुरू हो गया था.

    बीती 15 अप्रैल की रात दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11005) के 3 डिब्बे मुंबई के माटुंगा स्टेशन के पास पटरी से उतर गए थे. सीएसएमटी-गडग एक्सप्रेस का इंजन ने दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी, जिसकी वहज से यह घटना हुई. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल: हैदराबाद ने जमाया जीत का चौका, पंजाब को 7 विकेट से हराया, उमरान ने लिए 4 विकेट
    Next Article भारत के टॉप टेबल टेनिस खिलाड़ी डी विश्वा की मौत, शिलांग जाते समय हुआ हादसा

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.