Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहले मैच में जर्मनी ने मारी बाजी, भारतीय टीम को शूट आउट में मिली हार
    Breaking News Headlines खेल

    पहले मैच में जर्मनी ने मारी बाजी, भारतीय टीम को शूट आउट में मिली हार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुवनेश्वर. भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच प्रो लीग के दो चरण के मुकाबले में जर्मनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा. जर्मनी के खिलाफ पहले मुकाबले में उसे शूट आउट में 1-2 से शिकस्त मिली. कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नियमित समय के बाद दोनों टीम 1-1 से बराबरी थी. दुनिया की 9वें नंबर की टीम भारत और 5वें नंबर की टीम जर्मनी के बीच खेला गया मुकाबला शुरुआती 5 मिनट में रोमांचक हो गया था.

    नवनीत कौर ने चौथे ही मिनट में भारत को बढ़त दिलाई, लेकिन अगले ही मिनट में केर्लोटा सिपेल ने गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया. स्‍कोर बराबर होने के बाद दोनों टीमों को बढ़त लेने के काफी मौके मिले, मगर कोई भी इसमें सफल नहीं हो पाया. 60 मिनट के नियमित समय के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा और फिर नतीजे के लिए मैच शूट आउट में खिंचा, जहां जर्मनी ने बाजी मार ली. भारत की ओर से नवनीत ही शूट आउट में गोल दाग सकी, जबकि शर्मिला देवी, नेहा गोयल, लारेमसियामी और मोनिका चूक गईं. जर्मनी के लिए पॉलिन हेंज और सारा स्ट्रॉस ने गोल दागा.
    भारत को एक और जर्मनी को मिला बोनस अंक प्रो लीग में पदार्पण कर रही भारतीय महिला टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए मस्कट में शुरुआती दो मैच में चीन को 7-1 और 2-1 से हराया था. भारत ने इसके बाद पिछले महीने दुनिया की छठे नंबर की टीम स्पेन को अपनी सरजमीं पर 2-1 से हराया था, लेकिन दूसरे चरण के मुकाबले में 3-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी. नियमित समय में ड्रॉ से भारत को एक अंक मिला जबकि जर्मनी ने बोनस अंक सहित दो अंक हासिल किए.

    हार के बावजूद भारत पांच मैच में 10 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रहा है. जर्मनी की टीम तीन मैच में सिर्फ दो अंक के साथ छठे स्थान पर है. दोनों टीम के बीच दूसरा मैच यहां कलिंगा स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकनाडा के टोरंटो में हुए सड़क हादसे में 5 भारतीय छात्रों की मौत
    Next Article भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल की बढ़ाई रेंज, अब 800 किमी दूर तक दुश्मन के ठिकानों को कर सकेगी धवस्त

    Related Posts

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    September 22, 2026

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    September 22, 2026

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    *केशरवानी समाज ने श्रद्धापूर्वक मनाई कुलगुरु महर्षि कश्यप मुनि की जयंती*

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.