Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र सरकार ने राज्यों के लिये जारी किये टीकाकरण के दिशानिर्देश, जरूरी होंगे ये पहचान पत्र
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    केंद्र सरकार ने राज्यों के लिये जारी किये टीकाकरण के दिशानिर्देश, जरूरी होंगे ये पहचान पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना महामारी से निपटने के लिए केन्द्र सरकार ने राज्यों के लिए टीकाकरण अभियान को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं. इसमें बताया गया है कि किसको और कैसे वैक्सीन दी जाएगी. टीकाकरण के लिए बनाए गए हर केंद्र पर रोज एक सत्र में 100-200 लोगों को टीके लगाए जाएंगे और 30 मिनट तक उन्हें निगरानी में भी रखा जाएगा.

    दिशानिर्देशों के मुताबिक सबसे पहले प्राथमिकता के आधार पर 30 करोड़ लोगों को टीका लगाने की तैयारी है. इनमें कोरोना मरीजों के इलाज और देखभाल से जुड़े डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मचारी और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स, 50 साल और उससे अधिक उम्र के लोग शामिल हैं. इसके अलावा इस समूह में 50 साल से कम उम्र के ऐसे लोगों को भी रखा गया है, जो पहले से किसी न किसी गंभीर रोग से ग्रस्त हैं. टीका उपलब्ध होने पर बाकी लोगों को टीका लगाया जाएगा.

    हर सत्र में रोज सिर्फ 100 लोगों को ही वैक्सीन टीकाकरण के हर सत्र में रोज सिर्फ 100 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जाएगी. ये लोग पहले से ही रजिस्टर्ड होंगे. मौके पर रजिस्ट्रेशन कराने की कोई व्यवस्था नहीं होगी. रजिस्ट्रेशन के लिए मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पेंशन के दस्तावेज समेत 12 दस्तावेजों में से कोई एक जरूरी होगा. जिस केंद्र पर लोगों के प्रतीक्षा और टीका लगाने के बाद उन पर निगरानी रखने के लिए अतिरिक्त स्थान की व्यवस्था होगी, वहां एक और टीम लगाकर रोज 200 लोगों को टीका लगाया जा सकता है.

    केंद्र पर पांच सदस्यीय एक टीम हर टीकाकरण केंद्र पर पांच सदस्यीय एक टीम होगी. इनमें एक टीकाकरण अधिकारी, एक अतिरिक्त अधिकारी, एक सुरक्षाकर्मी, टीका लगाने के बाद निगरानी रखने वाला एक अधिकारी शामिल होगा. इसके अलावा दो ऐसे लोग होंगे जो टीका लगाने आए लोगों की पड़ताल करेंगे. वो पहचान पत्रों की जांच कर उन्हें सत्यापित करेंगे.

    इसके अलावा, भीड़ प्रबंधन, सूचना शिक्षा और संचार के लिए जिम्मेदार दो-सहायक कर्मचारी होंगे. दिशानिर्देशों के अनुसार टीका लगाने के लिए 50 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों की पहचान करने के लिए लोकसभा और विधानसभा चुनावों के नवीनतम मतदाता सूची का उपयोग किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका: जो बाइडन की जीत पर लगी मुहर, इलेक्टोरल कॉलेज की वोटिंग में भी मारी बाजी
    Next Article कृषि कानूनों पर किसानों के सभी अच्छे सुझाव मानने को तैयार है सरकार: गडकरी

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.