Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका: जो बाइडन की जीत पर लगी मुहर, इलेक्टोरल कॉलेज की वोटिंग में भी मारी बाजी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका: जो बाइडन की जीत पर लगी मुहर, इलेक्टोरल कॉलेज की वोटिंग में भी मारी बाजी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन. पॉपुलर वोटों के बाद अब इलेक्टोरल कॉलेज की वोटिंग के नतीजों ने भी जो बाइडन की जीत पर आधिकारिक मुहर लगा दी है. इसी के साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आखिरी उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है. 14 दिसंबर को इलेक्टोरल कॉलेज की वोटिंग में बाइडन को 306 और ट्रंप को 232 इलेक्टर्स ने वोट दिया. अब 6 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

    इस जीत के बाद प्रेजिडेंट इलेक्ट बाइडन ने कहा कि कानून, संविधान और लोगों की इच्छाशक्ति का फैसला हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की मशाल इस देश में काफी पहले से जल रही है. लेकिन हम अब भी कुछ नहीं जानते. महामारी या फिर शक्तियों का गलत इस्तेमाल करके भी हम उस मशाल को नहीं बुझा सकते. बाइडन ने उम्मीद जताई कि अमेरिका को आने वाले सालों में शायद फिर इस तरह के लीडर्स न देखने पड़े जो कि सत्ता का दुरूपयोग करते हैं और चुनावों को प्रभावित करने के लिए लोगों को उकसाने का काम करते हैं.

    गौरतलब है कि बाइडन को अमेरिकी इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा 8.1 करोड़ पॉपुलर वोट मिले हैं, जबकि वाइस-प्रेजिडेंट इलेक्ट कमला हैरिस ने भी 7 करोड़ वोटों के साथ नया रिकॉर्ड कायम किया है. इलेक्टोरल कॉलेज की वोटिंग में भी कई ऐसे सीधे वोट हैं, जो सीधे ट्रंप से बाइडन की तरफ शिफ्ट हो गए हैं. ट्रंप ने देश भर में चुनाव नतीजों के खिलाफ मुकदमे दायर किये थे, लेकिन ज्यादातर जगहों पर उन्हें निराशा ही हाथ लगी है.

    वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी चुनाव नतीजों को चैलेंज करने वाली उनकी याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है. बाइडन ने कहा कि अब वक्त है कि आगे बढ़ा जाए और पुराने जख्मों को भरने का काम शुरू किया जाए. लोगों ने वोट से अपनी ताकत दिखा दी है. अमेरिका के लोकतंत्र में लोगों का भरोसा बढ़ा है. चुनावों में हुई धांधली से जुड़े सभी दावे झूठे साबित हुए हैं, अब वक्त है कि आगे बढ़ा जाए, एक हुआ जाए और खुद के जख्मों पर मरहम लगाया जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइस बार नहीं बुलाया जायेगा शीतकालीन सत्र, जनवरी में होगा संसद का बजट सत्र
    Next Article केंद्र सरकार ने राज्यों के लिये जारी किये टीकाकरण के दिशानिर्देश, जरूरी होंगे ये पहचान पत्र

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.