Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देशवासियों को नौ वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिला, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Breaking News Business Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    देशवासियों को नौ वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिला, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देशवासियों को नौ वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिला, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली नौ ‘वंदे भारत’ रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन राज्यों में राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इन रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे भारत ट्रेन का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है।

    पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद अपने संबोधन में कहा, “25 वंदे भारत ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं, अब नौ और ट्रेनें इसमें जोड़ी जाएंगी। वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। अब तक 1,11,00,000 से अधिक यात्री इनमें यात्रा कर चुके हैं।” पीएम ने कहा, “गति, बुनियादी ढांचे के विकास का पैमाना 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से मेल खा रहा है…आज राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात के लोगों को सुविधा मिलेगी।” वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें। पीएम मोदी ने कहा, ये नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें देश की नई ऊर्जा को दर्शाती हैं।’

    नई वंदे भारत रेलगाड़ियां उदयपुर-जयपुर, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई, हैदराबाद-बेंगलुरु, विजयवाड़ा-चेन्नई, पटना-हावड़ा, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी, रांची-हावड़ा और जामनगर-अहमदाबाद के बीच चलेंगी। राउरकेला-भुवनेश्‍वर-पुरी वंदे भारत एक्‍सप्रेस और तिरुनेलवेल्‍ली-मदुरै-चेन्‍नई वंदे भारत एक्‍सप्रेस से पुरी और मदुरै जैसे महत्‍वपूर्ण धार्मिक स्‍थलों के बीच संपर्क सुविधा बढ़ेगी। विजयवाड़ा-चेन्‍नई वंदे भारत एक्‍सप्रेस रेनीगुंटा के रास्‍ते संचालित होगी और तिरुपति धार्मिक स्‍थल तक संपर्क उपलब्ध कराएगी।

    यात्रियों का काफी समय बच सकेगा
    इससे पहले एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ये ट्रेन देश भर में कनेक्टिविटी में सुधार और रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम हैं। बयान में कहा गया, ‘‘वंदे भारत ट्रेन अपने संचालन के मार्गों पर सबसे तेज गति वाली ट्रेन होंगी और इससे यात्रियों का काफी समय बच सकेगा।” इसके मुताबिक, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी और कासरगोड-तिरुवनंतपुरम मार्ग पर वर्तमान की सबसे तेज ट्रेन की तुलना में, वंदे भारत ट्रेन से संबंधित गंतव्यों के बीच यात्रा के समय में लगभग तीन घंटे कम हो जाएंगे।

    इसी तरह, हैदराबाद-बेंगलुरु के मार्ग पर ढाई घंटे से अधिक जबकि तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई मार्ग पर सफर में दो घंटे से अधिक समय बचेगा । वंदे भारत ट्रेन के जरिये रांची-हावड़ा, पटना-हावड़ा और जामनगर-अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय इन गंतव्यों के बीच वर्तमान में उपलब्ध सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग एक घंटे कम हो जाएगा। इसी तरह, वंदे भारत से उदयपुर-जयपुर के बीच यात्रा का समय करीब आधा घंटा कम हो जाएगा।

    देशवासियों को नौ वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिला पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR AASTHA:आस्था ट्विन सिटी में सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी के सेक्रेटरी शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा भूमिपूजन
    Next Article Jamshedpur SSP:जमशेदपुर:स्क्रैप व्यवसाई के आवास पर फायरिंग करने वाले तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.