Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर, वोट भाजपा को और चोट झामुमो को दें – बाबूलाल मरांडी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर, वोट भाजपा को और चोट झामुमो को दें – बाबूलाल मरांडी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर, वोट भाजपा को और चोट झामुमो को दें – बाबूलाल मरांडी

    मुसाबनी में मरांडी के साथ खूब गरजे सांसद विद्युत एवं अभय सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला उप चुनाव को लेकर भाजपा मुसाबनी मंडल का बूथ सम्मेलन मोहनडेरा स्थित बंसती मंडप मैदान में आयोजित हुआ। मंडल अध्यक्ष जयंत घोष की अध्यक्षता में आयोजित इस बूथ सम्मेलन में मंडल के कुल 74 बूथो के बूथ कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विशिष्ट अतिथि सासंद विद्युत वरण महतो, दुमका के पूर्व सासंद सुनील सोरेन,मझगांव के पूर्व विधायक बड़कुअर गगराई, देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास, अभय सिंह एवं सम्भावित प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी का मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। मंच पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप इस चुनाव में जीत के पुरोधा हैं। कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रत्याशी को जिताया तो यह सरकार सीना चौड़ा कर राज्य की खनिज संपदा को लुटेरों के हाथों में लुटा देगी। यह सरकार अबूआ सरकार नहीं , बल्कि बाबुओं की सरकार है। यह सरकार काम करने वाली नहीं, बल्कि कमाने वाली सरकार। इस सरकार में सरकारी खजाना नहीं बल्कि नेता और भ्रष्ट अफसरों का खजाना भर रहा है,अपराध चरम पर है। इस उप चुनाव में आपका वोट सरकार तो नहीं बदलेगा, लेकिन भ्रष्ट सरकार की व्यवस्था को जरूर बदलेगा, वह जागेगी और चार साल सम्भल कर काम करेगी। यह बात बूथ कमेटी के हर पदाधिकारी और सदस्य अपने बूथ के वोटरो और सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को समझाएं। सांसद विद्युत वरण महतो ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनके प्रयास से इस इलाके की बंद पड़ी माइंस खुल रही है, जल्द ही यहां रोजगार का सृजन होगा, हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार में लीज 3 महीने में मिलता था, पंरतु इस हेमंत सरकार में लीज मिलने में 11 साल लग जाते हैं। इस भ्रष्ट सरकार को इस चुनाव में एहसास दिलाने का मौका आपको मिला है। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भरपूर समर्थन करें,

     

    इस अवसर पर मुख्य रूप से रमेश माझी, लखन मार्डी, दिनेश साव, रंगलाल महतो, हराधन सिंह, सुनीता देवदूत सोरेन, साकेत अग्रवाल, बिरमान लामा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

    झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर वोट भाजपा को और चोट झामुमो को दें - बाबूलाल मरांडी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर शहर में प्रशासन बन गया है मजाक, इसलिए अपराधी है बेलगाम:चिंटू सिंह
    Next Article सोमेश ने दिलाया हर बूथ पर झामुमो को बढ़त दिलाने का संकल्प

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.