Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में फिर बढऩे लगे कोरोना संक्रमण के नये मामले, महाराष्ट्र में बिगड़े हालात
    Breaking News

    देश में फिर बढऩे लगे कोरोना संक्रमण के नये मामले, महाराष्ट्र में बिगड़े हालात

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढऩे लगे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस महामारी के 14,199 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 83 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अब तक एक करोड़ 11 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है.स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ दस लाख 5 हजार 850 पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 56 हजार 385 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब बढ़कर एक लाख 50 हजार 55 हो गई है. वहीं, कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या एक करोड़ छह लाख 99 हजार 410 है. देश में अबतक कुल एक करोड़ 11 लाख 16 हजार 854 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.
    देश में पिछले कुछ दिनों से एक्टिव केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है. ये सामने आए कुल संक्रमित मामलों का 1.32 प्रतिशत है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगतार संक्रमण के मामले सामने आ रहे है. वहीं 74 फीसदी एक्टिव केस भारत के दो राज्यओं में है. ये राज्य है महाराष्ट्र और केरल. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत मे कोरोना से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 97.25 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.4 फीसदी है.गौरतलब है कि महाराष्ट्र में साप्ताहिक सकारात्मकता यानी वीकली पाजिटिविटी रेट 4.7 प्रतिशत से बढ़कर 8 प्रतिशत हो गया है. चिंता का विषय मुंबई उपनगरीय क्षेत्र हैं, जहां साप्ताहिक मामलों में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 6,971 नए मामले सामने आए है. वहीं 2,417 लोग डिस्चार्ज हुए है और 35 लोगों की मौत हो गई

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएडीएल सोसाइटी के कोषाध्यक्ष पद से हटाए गए सिम्हाद्री ने भाजी रवि कुमार पर लगाया आरोप
    Next Article गुलामी की मानसिकता से निपटने को बौद्धिक क्षत्रियों की जरूरत : भागवत

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.