Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को 1 मार्च से लगेगा टीका, टीकाकरण के दूसरे चरण के दिशानिर्देश जारी
    Breaking News

    60 वर्ष से अधिक आयु वालों को 1 मार्च से लगेगा टीका, टीकाकरण के दूसरे चरण के दिशानिर्देश जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ भारत में चल रहे टीकाकरण महाअभियान का दूसरा चरण सोमवार 1 मार्च से शुरू हो रहा है. केंद्र सरकार ने रविवार को कोविन 2.0 के लिए दिशानिर्देश जारी करते हुए संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों को खुराकों की संख्या, टीकाकरण स्लॉट आति के बारे में बताया गया है. केंद्र शासित प्रदेश और राज्यों की सरकारें लोगों को दिए जाने वाले टीकों की खुराकों की संख्या तय कर सकेंगी. सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण मुफ्त होगा.

    टीकाकरण के लिए पात्र लोगों को कोविन 2.0 प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. स्मार्टफोन के जरिए कोविन पर लॉगिन कर सकते हैं. इसमें अधिकतम परिवार के चार सदस्यों का नाम भरा जा सकता है. बता दें कोविन डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करके 1.0 से 2.0 किया गया है. कोविन एप को कोरोना वैक्सीन से जुड़े रिकॉर्ड रखने लिए बनाया गया है. यह एप जीपीएस सुविधा से लैस है. लाभार्थी टीकाकरण की तारीख और दिन अपनी सुविधानुसार चुन सकेंगे.

    केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है कि 60 साल से अधिक उम्र का कोई व्यक्ति और पहले से किसी बीमारी से पीडि़त 45 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति एक मार्च से सरकारी केंद्रों में निशुल्क और कुछ निजी अस्पतालों में 250 प्रति खुराक शुल्क देकर अपना टीकाकरण करा सकेगा. कोविन एप के अलावा आरोग्य सेतु एप के मध्यम से भी लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा सकेगा. ऐसा भी प्रावधान होगा कि लाभार्थी सत्र स्थलों पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे.

    केंद्र सरकार ने कहा कि टीकाकरण का अगला चरण  सोमवार से शुरू हो जाएगा. यह सुबह नौ बजे शुरू होगा और नागरिक कोविन 2.0 पोर्टल या अन्य एप का उपयोग करते हुए किसी भी समय, कहीं भी टीकाकरण के लिए अपॉइंटमेंट ले सकेंगे. कोविड-19 टीका प्रबंधन के अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष आरएस शर्मा ने कहा कि योग्य लाभार्थी एक मार्च से खुद ही कोविन प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करा सकेंगे. सोमवार से 10 हजार सरकारी केंद्रों पर निशुल्क टीका लगाया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखतरा : अंटार्कटिका में टूटा विशाल हिमखंड, आकार में मुंबई से दोगुना
    Next Article सोमी अली का चौंकाने वाला खुलासा- 14 साल की उम्र में हुआ था रेप

    Related Posts

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    September 5, 2026

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    September 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.