Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना का असर: अब 2021 की जगह 2022 में होगा चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण
    Breaking News राष्ट्रीय

    कोरोना का असर: अब 2021 की जगह 2022 में होगा चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण अब 2021 की जगह 2022 में होने की उम्मीद है. इसरो प्रमुख ने के सिवन ने यह बात की जानकारी दी है. उन्होंने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में होने वाली देरी की वजह भी बताई है. कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से चंद्रयान-3 और देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान सहित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की कई परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं. इस वजह से इसकी लॉन्चिंग में देरी हो रही है. चंद्रयान-3 में अपने पहले के यानों की तरह ऑर्बिटर नहीं होगा. जो ऑर्बिटर चंद्रयान-2 में था, उसी का इस्तेमाल चंद्रयान-3 के लिए भी किया जाएगा.

    इसरो प्रमुख सिवन ने कहा कि चंद्रयान-3 काफी कुछ चंद्रयान-2 जैसा ही होगा, लेकिन इसमें कोई ऑर्बिटर नहीं होगा. जो ऑर्बिटर चंद्रयान-2 में था, उसी का इस्तेमाल चंद्रयान-3 के लिए भी किया जाएगा. हम इस पर काम कर रहे हैं. हम इसके लिए एक सिस्टम बना रहे हैं और इसे अगले साल 2022 में लॉन्च कर दिया जाएगा. बता दें कि चंद्रयान-2 को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था और इसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में रोवर उतारने के लिए भेजा गया था.
    चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम 7 सितंबर 2019 को सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल नहीं रहा था. तब पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित करने का भारत का सपना अधूरा रह गया. इसरो के लिए चंद्रयान-3 भी एक महत्वपूर्ण मिशन है जो अंतरग्रहीय लैंडिंग में भारत के लिए आगे का मार्ग खोल देगा. सिवन ने कहा कि गगनयान परियोजना के तहत इस साल दिसंबर में इसरो के प्रथम मानवरहित मिशन को लॉन्च करने की योजना है, जिसे पिछले साल दिसंबर में ही लॉन्च किया जाना था.
    गगनयान परियोजना के तहत 2022 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजने की योजना है. इस मिशन के लिए चार टेस्ट पायलट चुने गए हैं जो इस समय रूस में प्रशिक्षण ले रहे हैं. इस परियोजना के तहत तीसरे मॉड्यूल-मानव मिशन के प्रक्षेपण के बारे में पूछे जाने पर सिवन ने कहा कि काफी तकनीकी प्रदर्शन की आवश्यकता है. यह परखने के बाद कि सभी तकनीकी एकदम सही है, हम मानव मिशन के प्रक्षेपण

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, मैदानी राज्यों में बढ़ सकती है ठंड
    Next Article बिहार के कटिहार में ट्रक और ऑटो की सीधी टक्कर में 5 लोगों की मौत, 6 घायल

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.