Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गरीबों की जेब काटकर पूंजीपतियों को सहूलियत:मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    गरीबों की जेब काटकर पूंजीपतियों को सहूलियत:मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गरीबों की जेब काटकर पूंजीपतियों को सहूलियत:मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन

     

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय बजट 2023 -24 पर दी प्रतिक्रिया, कहा- गरीबों की जेब काटकर पूंजीपतियों को सहूलियत

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश केंद्रीय बजट 2023- 24 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- मैं एक आशावादी व्यक्ति हैं। कोरोना काल के बाद के समय में प्रस्तुत इस वर्ष के बजट से उनके जैसे करोड़ों आदिवासी, दलित, पिछड़े, किसान, युवा, महिला और मजदूर उम्मीद लगाये हुए थे। उम्मीद था कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार जो कि कोरोना महामारी के समय सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे, उसको लेकर विशेष प्रबंध किये जाएंगे। हमें उम्मीद थी कि जीएसटी कंपनसेशन के लिए समय बढ़ाया जाएगा लेकिन, आशा के विपरीत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण भारत की जीवन रेखा मनरेगा के बजट में कटौती की गई है।

    *_नौकरी, रोजगार, मँहगाई आदि विषय पर बजट की चुप्पी चिंताजनक है।_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नौकरी, रोजगार, मँहगाई आदि विषय पर बजट की चुप्पी चिंताजनक है। विभिन्न कृषि उत्पादों पर मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को बढ़ाने पर कोई चर्चा नहीं की गई है। मुझे तो लगता है कि उन्होंने (केंद्र सरकार) मान लिया है कि इनके घोषणा करने मात्र से ही किसानों की आय दो गुनी हो गयी है ।

    *_बजट में झारखंड की नजर से क्या है , ढूंढने का प्रयास_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो झारखंड की नजर से इसमें अपने राज्य के लिए क्या किया गया है वह ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। देश को प्रति किलोमीटर रेल पटरी के आधार पर सबसे ज्यादा मुनाफा कमा कर देने वाले हैं हम, ऐसे में यात्री रेल के परिचालन का दायरा बढ़ना चाहिए था, हमें नई रेल लाइन मिलनी चाहिए थी, नये ट्रेन मिलने चाहिए थे। एयरपोर्ट युग से किनका भला होगा वह हम समझते हैं।

    मध्यम वर्ग को सहारा देने के लिए भी सिर्फ शिगूफा मात्र छोड़ा गया है

    मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्यम वर्ग को सहारा देने के लिए भी सिर्फ शिगूफा मात्र छोड़ा गया है। सात लाख वाली नई टैक्स नीति से लोगों ने क्या खोया क्या पाया वह बाद में समझ में आएगा। बचत को हतोत्साहित करने वाला यह बजट गरीब और मध्यम वर्ग के भविष्य को भी असुरक्षित करने वाला है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article उद्योगपति और सीआईआई के नेशनल कमिटी ऑफ स्किल के को चेयरमैन एस के बेहरा ने इस साल के वित्त बजट को संतुलित और बेहतरीन बजट बताया

    Related Posts

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने SSP को सौंपा ज्ञापन

    September 28, 2026

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    September 28, 2026

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने SSP को सौंपा ज्ञापन

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    ‘मोटी’ लिखे ब्लाउज में शो में पहुंचीं स्वरा भास्कर, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा सवाल तो दिया ट्रोल्स को जवाब

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भड़की हिंसा, पुलिस की गाड़ियां जलाईं धमाकों से दहला कैंपस

    एशियन गेम्स : बिना खेले सेमीफाइनल में भारत की हुई एंट्री, बारिश के कारण अफगानिस्तान से नहीं हो सका T-20 मैच

    उज्जैन : शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर विवाद, पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े, टीआई घायल

    शेयर बाजार हुआ धड़ाम : सेंसेक्स 900 पॉइंट डाउन, जानिए किन स्टॉक्स में है सबसे अधिक बिकवाली

    संघ और सरकार देखें सफेदपोश का लबादा दूसरे की जमीन पर कब्जे के आरोप से लेकर ऑटो क्लस्टर में कथित अनियमित नियुक्ति तक उठे गंभीर सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.