Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाज के विकास में शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण:सरयू राय
    Breaking News झारखंड

    समाज के विकास में शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण:सरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *समाज के विकास में शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण:सरयू राय*

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में साकची न्यू बाराद्वारी स्थित पीपुल्स अकादमी उच्च विद्यालय में ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन कर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित उच्च, मध्य एवं प्राथमिक विद्यालय के सभी 42 प्रधानाध्यापक सहित अन्य 6 विशिष्ट पहचान वाले शिक्षक के साथ ही राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डाक्टर अनिता शर्मा को प्रमाण पत्र देकर एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक सरयू राय ने बारी बारी से सभी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उन्हें माला पहनाया और एक-एक कलम सेट प्रदान किया। इस मौके पर विधायक श्री राय ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण है। विद्यालय ही वह स्थल है जहाँ बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त होती है और उनका शैक्षणिक, मानसिक और भौतिक विकास होता है। उन्होंने शिक्षकों से आहवान किया कि वे वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों के साथ बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने पर जोर दें। उन्होंने कहा कि जहाँ भी उनकी आवश्यकता होगी वे शैक्षिक एवं भौतिक सहयोग करेंगे। सरकारी विद्यालयों में सभी मूलभूत संसाधन उपलब्ध हो सके इसके लिए वे प्रयासरत हैं। विधायक सरयू राय ने कहा कि योग्य शिक्षकों को प्रोन्नती देकर निदेशालय में पदास्थिापित किया जाना चाहिए ताकि शिक्षण क्षेत्र के अनुभव के आधार पर शिक्षा के क्षेत्र में और अच्छा किया जा सके जो कमी हैं उन्हें दूर किया जा सके।

    शिक्षक इस मौके पर विधायक श्री राय ने कहा किएक कार्यक्रम मे मुख्य रूप से एस पी सिंह विधायक प्रतिनिधि, पूर्व कोल्हान कमिश्नर मोहन लाल राय, भाजमो के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पीपुल्स एकेडमी उच्च विद्यालय के प्राचार्य चन्द्र दीप पाण्डेय समेत 48 शिक्षक एव भारतीय जनतंत्र मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबच्चे अगर देश के भविष्य तो शिक्षक भविष्य निर्माता :दिनेश कुमार
    Next Article गम्हरिया में हुआ निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.