Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामदास भट्ठा से ठेकेदार के बेटे का अपहरण, मुर्शिदाबाद के मजदूर फरार — पुलिस ने बॉर्डर पर चलाया सर्च अभियान
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रामदास भट्ठा से ठेकेदार के बेटे का अपहरण, मुर्शिदाबाद के मजदूर फरार — पुलिस ने बॉर्डर पर चलाया सर्च अभियान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 10, 2025Updated:October 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामदास भट्ठा से ठेकेदार के बेटे का अपहरण, मुर्शिदाबाद के मजदूर फरार — पुलिस ने बॉर्डर पर चलाया सर्च अभियान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर ने राष्ट्र संवाद को दूरभाष पर बताया कि, “बच्चे की सकुशल बरामदगी मुर्शिदाबाद से हो गई है। अपराधी फिलहाल फरार हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। यह जमशेदपुर पुलिस की एक बड़ी सफलता है।”

    जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रामदास भट्ठा से शुक्रवार देर शाम ठेकेदार फिरदौस गद्दी के 6 वर्षीय पुत्र आरिश गद्दी का अपहरण कर लिया गया। बताया जा रहा है कि मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) से आए तीन मजदूरों ने आइसक्रीम खिलाने के बहाने बच्चे को अपने साथ ले गए। इसके बाद से तीनों मजदूर फरार हैं।

    घटना की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस हरकत में आई और चांडिल, घाटशिला, बहरागोड़ा व आदित्यपुर मार्गों पर अलर्ट जारी करते हुए सघन जांच अभियान शुरू कर दिया। देर रात तक पुलिस ने NH-33 सहित विभिन्न बॉर्डर पॉइंट्स पर जांच की, लेकिन बच्चे का सुराग नहीं मिला।

    परिवार के लोग बदहवास होकर स्वयं भी बच्चे की तलाश में विभिन्न इलाकों में निकल पड़े। बताया जा रहा है कि आरिश बिष्टुपुर स्थित नारभेराम स्कूल में एलकेजी का छात्र है।

    सूत्रों के अनुसार, टोल प्लाजा कर्मियों ने एक लाल रंग की कार में बच्चे को देखे जाने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया। पुलिस जब मजदूरों के ठिकाने पर पहुंची, तो पाया कि वे अपना सारा सामान लेकर फरार हो चुके हैं।

    सीसीटीवी फुटेज में तीनों मजदूरों को बच्चे के साथ जाते देखा गया है। अपहरणकर्ताओं की पहचान आसिफ और इमरान (दोनों मुर्शिदाबाद निवासी) के रूप में हुई है।

    इस मामले में डीएसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि “एक विशेष टीम का गठन किया गया है जो मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हो चुकी है। हमारा मुख्य उद्देश्य बच्चे को सकुशल बरामद करना है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और विभिन्न इलाकों में जांच जारी है।”

    फिलहाल, पुलिस ने मामले में कुछ भी आधिकारिक बयान देने से परहेज किया है, लेकिन जल्द गिरफ्तारी और बच्चे की सुरक्षित बरामदगी का दावा किया जा रहा है।

    मुर्शिदाबाद के मजदूर फरार — पुलिस ने बॉर्डर पर चलाया सर्च अभियान रामदास भट्ठा से ठेकेदार के बेटे का अपहरण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकान्हाचट्टी लक्ष्मी पूजा बाजार समिति के अध्यक्ष राकेश केसरी सचिन रॉबिन केसरी बने।
    Next Article कोरबा-चांपा रेल मार्ग पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार होने से बची

    Related Posts

    एमएलसी चुनाव: कांग्रेस साफ, जन सुराज की दस्तक और ‘छोटे सरकार’ की सियासत!

    October 29, 2026

    सियासत की जुबान बेलगाम: राजनीतिक मर्यादा पर गहराता संकट और खड़गे के बयान का विवाद

    October 29, 2026

    केरल की वृद्ध संरक्षण पहल से जगेगी नई चेतना: वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एमएलसी चुनाव: कांग्रेस साफ, जन सुराज की दस्तक और ‘छोटे सरकार’ की सियासत!

    सियासत की जुबान बेलगाम: राजनीतिक मर्यादा पर गहराता संकट और खड़गे के बयान का विवाद

    केरल की वृद्ध संरक्षण पहल से जगेगी नई चेतना: वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    वैश्विक न्याय के लिए जरूरी है सुरक्षा परिषद का पुनर्गठन: भारत की समान वीटो अधिकार की मांग

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 164 किलो गांजा जब्त; तस्करों की तलाश जारी

    आदित्यपुर में युवक की हाइटेंशन करंट से मौत

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाए केंद्र: फूलकांत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.