Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने हेतु उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ता
    Breaking News Headlines राजनीति

    भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने हेतु उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने हेतु उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

    जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर प्रदेश संयोजक श्री सुबोध कांत सहाय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला में भी पाँच माह तक *भारत जोड़ो यात्रा* को सफल बनाने हेतू जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ एवं वरीय नेतागण के नेतृत्व में *भारत जोड़ो यात्रा* का शुभारंभ 7 सितंबर, सुबह 10:30 बजे से पोटका विधान सभा के बागबेड़ा सिधु कान्हू मैदान से हुआ।

    सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ ने सिधु-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा सैकडों की संख्या में उपस्थित वरिष्ठ एवं कांग्रेस नेता, जिला पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने हाथ में पुष्प लेकर प्रार्थना सभा के माध्यम से कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी जी 3,500 कि मी भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से काश्मीर तक सफलता पूर्वक सम्पन्न करें, ईश्वर उन्हें शक्ति दें,

    तथा जनहित में सम्पूर्ण भारत को एकजुट करने में सफल हों, इसके लिए महापुरूष के चरणों में पुष्प अर्पित किया।
    कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद वरीय उपाध्यक्ष ने किया।
    जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ के नेतृत्व में नेतागण अपने साथ झण्डा, बैनर तथा गाँधी टोपी लेकर पहुँचें तथा भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ किया, जो बागबेड़ा बस्ती होते हुए एक नंबर रोड के डी बी चौक के समक्ष पहुँच कर नुक्कड सभा में तब्दील हो गई।

    जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत के मुल स्वरूप को वर्तमान सरकार ने खंडित कर दिया है। भारत जैसे गावों के देश में दुध, सरसों तेल, रिफाइंड तेल, दाल, आटा, सोयाबीन, पेट्रोल, डीजल, गैस, स्टील सहित ऑटो रिक्सा, बस किराया, रेल यात्रा, हवाई यात्रा को बेतहासा मुल्य वृद्धि कर गरीब और मध्यम वर्गीय जनता के मुँह पर तमाचा जड दिया है।

    वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान प्रदेश कोऑडिनेटर अनुशासन, सुबोध सिंह सरदार, ज्योति मिश्रा, संजय झा संत, ऊषा यादव अध्यक्ष महिला कांग्रेस, सविता राय, अनिल सिंह, सुनील गुप्ता, गुरदीप सिंह ने नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब से मोदीजी की सरकार सत्ता में आई है, तब से सभी सरकारी उपक्रमों को बेच रही है तथा बेचने में लग गई है। रेलवे में नौकरी लगातार समाप्त की जा रही है। पढ़ने लिखने वाले नौजवानों को नौकरी नही दिया जा रहा है। देश की स्थिति भयावह हो गई है। किसी भी भाजपा कार्यकर्त्ताओं से महंगाई पर बात की जाती है, तो वे कहते है, हम 200 रू लीटर पेट्रोल डीजल खरीदेंगे, हमें भाजपा संगठन से कहा गया है। भाजपा सरकार महंगाई बढ़ाकर लगातार गरीबी का मजाक उड़ा रहे है। भारत देश में हिन्दु, सिख, ईसाई, मुस्लिम और बौद्ध धर्म का भाईचारा बना कर चलने का संस्कृति रहा है। इस संस्कृति को समाप्त किया जा रहा है। देश में भाषा, प्रांत, बोली के रूप में विद्वेष फैलाया गया है। यही विषमता को दुर करने के लिए कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा शुभारंभ की है। आप सभी जनता से आग्रह है कि भारत जोड़ो यात्रा अभियान के साथ जुड़े और मोदीजी के सरकार के विरुद्ध आवाज को मजबूत करें।

    भारत जोड़ो यात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में नागेन्द्र सिंह, पी एन झा, हरिमोहन झा, ब्रजेन्द्र तिवारी, कमलेश कुमार पाण्डेय, रामदेव ठाकुर, अजय मंडल कार्यक्रम प्रभारी पोटका विधान सभा, पवन कुमार बबलू, देवसरण सिंह, संजय झा पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष, भरत सिंह जिला सचिव, अशोक सिंह उपाध्यक्ष, राकेश साहू, राजेश चौधरी, राजनारायण यादव, मुकेश झा, आशीष ठाकुर प्रखण्ड अध्यक्ष जमशेदपुर ग्रामीण, चंदन यादव, नरेश गौरा, जयराम हाँसदा, सुरेन्द्र शर्मा चेयरमैन ओबीसी, सुमित्रा पाण्डा, चरणपाल सिंह, ओम जी, अजय दुबे, रंजीत झा, योगेन्द्र सिंह पूर्व अध्यक्ष टाटानगर क्षेत्रीय कांग्रेस, मो नौशाद प्रदेश महामंत्री युवा, मो सगीर, सुदर्शन तिवारी, भवनाथ सिंह, लखन सिंह, सुनील गुप्ता चेयरमैन पंचायती राज संगठन, नवनीत मिश्रा युवा कांग्रेस, नारायण डे ।
    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सभा में जिलाध्यक्ष बिजय खाँ एवं वरीय कांग्रेस नेताओ ने कांग्रेस पार्टी के नीति एवं सिद्धांत से प्रभावित हो कर कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण मुख्य रुप से रोहन रजक, सुनील कुमार प्रसाद, अविनाश कुमार, दीपक कुमार शर्मा, नागेंद्र प्रताप, मनोज कुमार यादव ने किया। वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने नये कांग्रेस सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया।

    जिला वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधीजी के मनोबल को बढ़ाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में पाँच माह तक भारत जोड़ो यात्रा प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर पर आयोजित होगी। इस विषय पर सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ करें।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में बागबेडा प्रखण्ड कांग्रेस के प्रभारी संजय झा संत, राजनारायण यादव, सविता राय, मुकेश झा, संजय कुमार अधिवक्ता, चुन-चुन यादव, मनोज यादव

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफर्स्टस्टेप इंडिया इवेंट एंड एंटरटेनमेंट 18 को कराएगा फैशन शो
    Next Article रंभा कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.