Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फुरकान अंसारी को राज्यसभा भेजने के लिए कांग्रेस विधायकों ने आलाकमान से किया अनुरोध
    Breaking News झारखंड

    फुरकान अंसारी को राज्यसभा भेजने के लिए कांग्रेस विधायकों ने आलाकमान से किया अनुरोध

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फुरकान अंसारी को राज्यसभा भेजने के लिए कांग्रेस विधायकों ने आलाकमान से किया अनुरोध

    जामताड़ा: झारखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन सह विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी विधायकों से मिलकर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को राज्यसभा भेजने के लिए समर्थन मांग रहे हैं।डॉ. इरफान अंसारी सभी विधायकों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार फुरकान अंसारी की स्वच्छ छवि और अनुभव को देखते हुए कांग्रेस के लगभग सभी विधायकों ने उनके नाम पर सहमति दे दी है|मीडिया से मुखातिब होते हुए डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि फुरकान अंसारी साहब पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने कांग्रेस को अपने खून पसीने से सींचा है। विधायक और सांसद रहते हुए उन्होंने राज्य की जनता के लिए बहुत से कार्य किए हैं। आज किसी पद में न रहते हुए भी वो जनसेवा में तत्पर रहते हैं। उनकी लोकप्रियता समाज के हर वर्ग में है। राज्य में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। कहा पूर्व प्रभारी आरपीएन सिंह ने फुरकान अंसारी साहब के साथ बड़ा अन्याय किया था। राहुल गांधी जी की बातों को भी दरकिनार किया। जिस कारण अल्पसंख्यक समाज में भारी आक्रोश था। अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाए तो अच्छा संदेश जाएगा। मजबूत नेता होने के कारण वो जनता की आवाज़ को मुखरता से उठाएंगे।इसी क्रम में आज कांग्रेस पार्टी के सचेतक कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी से डॉ. इरफान अंसारी ने मिलकर चर्चा की। इसके पूर्व में भी 17 विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी से पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को राज्यसभा भेजने की मांग की थी।आज कांग्रेस विधायक विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, राजेश कच्छप, अकेला यादव, दीपिका पांडे सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह, अम्बा प्रसाद ने सहमति दी है। अन्य विधायकों से डॉ. इरफान अंसारी कल मुलाकात कर समर्थन मानगेंगे।राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा है कि फुरकान अंसारी जैसे कद्दावर नेता के नाम पर अगर कांग्रेस आलाकमान मुहर लगाती है तो ये पार्टी के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। वरिष्ठ एवं लोकप्रिय नेता होने के कारण पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article रेड कारपेट पर दीपिका ने दिए किलर पोज, दिखा जबदस्त कॉन्फिडेंस

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.