कांग्रेस नेता तारिक अनवर का आज जमशेदपुर आगमन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री तारिक अनवर (सांसद, लोकसभा) 25 अगस्त को जमशेदपुर पहुंचेंगे।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वे दोपहर 1 बजे सोनारी हवाई अड्डे पर उतरेंगे। इसके बाद चमरिया गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात वे माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित मेटल वर्कर्स फेडरेशन (इंटक) के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह जानकारी रियाजुद्दीन खान, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति सदस्य ने दी है।


