Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के भव्य स्वागत के साथ-साथ 9 सितंबर को होगा जिलावार “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम का शुभारंभ: आनंद बिहारी दुबे
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के भव्य स्वागत के साथ-साथ 9 सितंबर को होगा जिलावार “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम का शुभारंभ: आनंद बिहारी दुबे

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के भव्य स्वागत के साथ-साथ 9 सितंबर को होगा जिलावार “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम का शुभारंभ: आनंद बिहारी दुबे

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जमशेदपुर : कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने तिलक पुस्तकालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश का आगमन कोल्हान प्रमंडल में 9 सितंबर को हो रहा है। उसी क्रम में अपराह्न 3:00 बजे जमशेदपुर के आदित्यपुर ब्रिज से आगमन होगा। जहां पूर्वी सिंहभूम जिला के हजारों कांग्रेसजन जमशेदपुर पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत करते हुए कतारबद्ध तरीके से श्री कृष्णा सिंह संस्थान स्कूल होते हुए वोल्टास बिल्डिंग, डायग्नल रोड, खादी ग्राम उद्योग एवं माइकल जॉन प्रेक्षागृह में काफिला पहुंचकर सभा में तब्दील हो जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार जिलावार “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

     

     

    मंच पर प्रोटोकॉल के तहत जिला कांग्रेस कमेटी नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं सम्मान करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं झारखंड सरकार में कांग्रेस पार्टी के माननीय मंत्रीगण शामिल होंगे। संवाद आप के साथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सभी जिला पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए सभी अग्रणी संगठन एवं विभाग के अध्यक्ष/चेयरमैन को पार्टी हित में आगामी विधानसभा चुनाव देखते हुए, दिशा निर्देश जारी करेंगे, साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण को निमंत्रण भेजा जा रहा है।

     

     

    कार्यकर्ताओं से आग्रह किया जा रहा है कि वह अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भारी से भारी संख्या में पहुंचे। इस दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारी को यह भी आग्रह किया गया है की प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में बैनर, पोस्टर, होर्डिग, कांग्रेस पार्टी का झंडा और तख्ती लेकर उनका भव्य स्वागत करें।
    जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रेस प्रतिनिधियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कुल छः विधान सभावार आवेदन पत्र देने वाले कांग्रेस नेताओं में
    44- बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र से आठ उम्मीदवारी,
    45-घाटशिला विधान सभा क्षेत्र से तीन उम्मीदवारी,
    46-पोटका विधान सभा क्षेत्र से तीन उम्मीदवारी,
    47-जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र से पाँच उम्मीदवारी,
    48-जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र से सताईस उम्मीदवारी,
    49-जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र से पाँच उम्मीदवारी हुई है समस्त आवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया गया है जिसपर निर्णय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नेता विधायक दल , स्क्रीनिंग कमिटी और आलाकमान के द्वारा लिया जाएगा ।

    प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, कार्यकारीअध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर, कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद, उदय कुमार सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।

    प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के भव्य स्वागत के साथ-साथ 9 सितंबर को होगा जिलावार "संवाद आपके साथ" कार्यक्रम का शुभारंभ: आनंद बिहारी दुबे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लौहनगरी जमशेदपुर में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित: बाबूलाल मरांडी
    Next Article प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के भव्य स्वागत के साथ-साथ 9 सितंबर को होगा जिलावार “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम का शुभारंभ: आनंद बिहारी दुबे

    Related Posts

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    March 17, 2026

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    March 17, 2026

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    हरीश राणा की कहानी: मां-बाप का संघर्ष और इज्जत से विदाई

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

    मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण, बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर

    कालूपहाड़ी बजरंगबली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राधेकृपा साक्षी ने सुनाए प्रेरक प्रसंग

    फतेहपुर प्रखंड में डॉ. अंबेडकर आवास योजना के आवेदनों की गहन जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.