Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लौहनगरी जमशेदपुर में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित: बाबूलाल मरांडी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लौहनगरी जमशेदपुर में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित: बाबूलाल मरांडी

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लौहनगरी जमशेदपुर में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित: बाबूलाल मरांडी

    झामुमो बन गयी है मियां-बीवी की पार्टी, बैनर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन हो गए गायब: मरांडी

    *ऐतिहासिक सफलता की तैयारी में जुटी भाजपा*

     

    जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बिस्टुपुर के तुलसी भवन सभागार में कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में भाग लेने लौहनगरी जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की आगामी कार्ययोजना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर में प्रस्तावित जनसभा की विस्तृत जानकारी दी। बाबूलाल मरांडी ने बताया कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सरकारी कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे, भाजपा की ओर से आयोजित विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की सफलता के लिए पार्टी विभिन्न स्तरों पर व्यापक तैयारी कर रही है। कहा कि क्षेत्रफल के नजरिये से बिस्टुपुर के गोपाल मैदान में ही सभा की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला से लेकर मंडल स्तर पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही है। जिसमें कार्यक्रम की सफलता को लेकर रूपरेखा बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 8 और 9 सितंबर को कोल्हान सहित पूरे प्रदेश में प्रदेशव्यापी अभियान के तहत बूथों की बैठकें होगी। जिसमें पार्टी कार्यकर्ता बूथों पर जाएंगे और बूथ समिति के साथ बैठक कर वहां मतदाता सूची और बूथ समिति की समीक्षा करेंगे।

     

    प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा के झारखंड के सभी प्रमंडल में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बताया कि झारखंड में चार प्रमंडल हैं। भाजपा ने संगठनात्मक लिहाज से प्रदेश को छह प्रमंडल में बांटा है। सभी प्रमंडल में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जानी है। इस यात्रा के माध्यम से हेमंत सरकार की वादाखिलाफी, नाकामियों और विफलताओं को जनता के समक्ष रखा जाएगा और प्रदेश में सशक्त भाजपा सरकार बनाने की अपील की जाएगी।

    *सीएम हेमंत सोरेन की लूटनीति से तंग आकर भाजपा में आ रहे हैं झामुमो के नेता*

    चंपाई सोरेन के भाजपा में आने पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वाभाविक रूप से झारखंड आंदोलनकारी और झामुमो को अपना पूरा जीवन देने वाले नेता जब पार्टी की कार्यशैली और सीएम हेमंत सोरेन की लूटनीति से तंग आकर भाजपा में आ रहे हैं। तो इस सवाल का जवाब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देना चाहिए कि किन परिस्थितियों में उनके संघर्ष के साथी रहे चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम जैसे पुराने लोग पार्टी छोड़ रहे हैं। झामुमो पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बैनर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर नहीं लगाई जा रही है। बैनर में इन दिनों हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ही रहती हैं। एक बड़े आदिवासी नेता को बार-बार अपमानित करने और पार्टी को मियां-बीवी की पार्टी बना देने वाले हेमंत सोरेन अब सन्यास लेने के करीब पहुंच गए हैं। क्योंकि जमशेदपुर की इसी धरती से गत विधानसभा चुनाव से पूर्व शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उन्होंने साल में 5 लाख नौकरी अथवा राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा सार्वजनिक मंच से की थी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आने वाले समय में और भी लोग पार्टी में शामिल होंगे।

    *राज्य में भाजपा के साथ आजसू सहयोगी दल*

    विधानसभा चुनाव में भाजपा किन पार्टियों के साथ चुनाव लड़ेगी इस सवाल पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अभी राज्य में भाजपा के साथ आजसू सहयोगी दल है। इसके अलावा और कौन पार्टी भाजपा के साथ चुनाव लड़ेगी इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। जेडीयू के बारे में पूछे जाने पर श्री मरांडी ने कहा कि जदयू केंद्र में भाजपा के साथ है। यहां वह चुनाव लड़ेगी या नहीं इसका निर्णय केंद्रीय स्तर पर ही होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार कोल्हान की सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी और प्रदेश में विकासोन्मुखी भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी।

     

    *कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो समेत कई वरीय नेतागण हुए शामिल।*

    इससे पहले, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बिष्टुपुर के तुलसी भवन सभागार में पार्टी के कोल्हान प्रमंडलीय बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जमशेदपुर आगमन और उनकी सभा की सफलता और भव्यता के निमित्त आवश्यक चर्चा कर रूपरेखा बनाई गयी। बैठक को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा की ऐतिहासिक सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी तन्मयता से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। हमारा यह सौभाग्य है की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में यह दिन रविवार होने के कारण अधिक से अधिक संख्या में आम नागरिकों की भागीदारी हो इसके लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम की सफलता के निमित्त रूपरेखा बनाकर कार्य करें।

     

    इस दौरान बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जमशेदपुर लोकसभा की क्लस्टर प्रमुख भावना बोहरा, प्रदेश महामंत्री सह सांसद प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री सह सांसद आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बरकुंवर गागराई, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश मंत्री मनोज महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, सरायकेला-खरसावां अध्यक्ष उदय सिंहदेव, पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव, पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष संजू पांडेय समेत कोल्हान के सभी प्रमुख कार्यकर्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे।

    15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लौहनगरी जमशेदपुर में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित: बाबूलाल मरांडी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचांडिल में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में होंगे शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Next Article प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के भव्य स्वागत के साथ-साथ 9 सितंबर को होगा जिलावार “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम का शुभारंभ: आनंद बिहारी दुबे

    Related Posts

    जादूगोड़ा के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंपों पर ‘नो स्टॉक’ बोर्ड से बढ़ी परेशानी

    March 15, 2026

    तिरंगा यात्रा को लेकर गम्हरिया में नमन संस्था की बैठक आयोजित 

    March 15, 2026

    10 करोड़ से ज्यादा का सड़क निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास

    March 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंपों पर ‘नो स्टॉक’ बोर्ड से बढ़ी परेशानी

    तिरंगा यात्रा को लेकर गम्हरिया में नमन संस्था की बैठक आयोजित 

    10 करोड़ से ज्यादा का सड़क निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास

    बाराद्वारी स्थित क्लिनिक में मरीज की मौत पर हंगामा, 

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट समेत चार मुद्दों पर सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    खाकी वर्दी का संघर्ष: पुलिसकर्मियों की पीड़ा को समझें

    अभिनव सिंह का ‘फेक दबदबा’: पुलिस के घेरे में खुला राज

    अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’: खड़ीबोली के प्रथम महाकाव्यकार

    ट्रंप के दावे और भारत-अमेरिका संबंध: एक कूटनीतिक विश्लेषण

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का द्वि-दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व संपन्न, ‘मिथिला गौरव सम्मान’ से विभूतियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.