Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के भव्य स्वागत के साथ-साथ 9 सितंबर को होगा जिलावार “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम का शुभारंभ: आनंद बिहारी दुबे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के भव्य स्वागत के साथ-साथ 9 सितंबर को होगा जिलावार “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम का शुभारंभ: आनंद बिहारी दुबे

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के भव्य स्वागत के साथ-साथ 9 सितंबर को होगा जिलावार “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम का शुभारंभ: आनंद बिहारी दुबे
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने तिलक पुस्तकालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश का आगमन कोल्हान प्रमंडल में 9 सितंबर को हो रहा है। उसी क्रम में अपराह्न 3:00 बजे जमशेदपुर के आदित्यपुर ब्रिज से आगमन होगा। जहां पूर्वी सिंहभूम जिला के हजारों कांग्रेसजन जमशेदपुर पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत करते हुए कतारबद्ध तरीके से श्री कृष्णा सिंह संस्थान स्कूल होते हुए वोल्टास बिल्डिंग, डायग्नल रोड, खादी ग्राम उद्योग एवं माइकल जॉन प्रेक्षागृह में काफिला पहुंचकर सभा में तब्दील हो जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार जिलावार “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। मंच पर प्रोटोकॉल के तहत जिला कांग्रेस कमेटी नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं सम्मान करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं झारखंड सरकार में कांग्रेस पार्टी के माननीय मंत्रीगण शामिल होंगे। संवाद आप के साथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सभी जिला पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए सभी अग्रणी संगठन एवं विभाग के अध्यक्ष/चेयरमैन को पार्टी हित में आगामी विधानसभा चुनाव देखते हुए, दिशा निर्देश जारी करेंगे, साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण को निमंत्रण भेजा जा रहा है। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया जा रहा है कि वह अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भारी से भारी संख्या में पहुंचे। इस दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारी को यह भी आग्रह किया गया है की प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में बैनर, पोस्टर, होर्डिग, कांग्रेस पार्टी का झंडा और तख्ती लेकर उनका भव्य स्वागत करें।
    जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रेस प्रतिनिधियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कुल छः विधान सभावार आवेदन पत्र देने वाले कांग्रेस नेताओं में
    44- बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र से आठ उम्मीदवारी,
    45-घाटशिला विधान सभा क्षेत्र से तीन उम्मीदवारी,
    46-पोटका विधान सभा क्षेत्र से तीन उम्मीदवारी,
    47-जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र से पाँच उम्मीदवारी,
    48-जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र से सताईस उम्मीदवारी,
    49-जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र से पाँच उम्मीदवारी हुई है समस्त आवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया गया है जिसपर निर्णय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नेता विधायक दल , स्क्रीनिंग कमिटी और आलाकमान के द्वारा लिया जाएगा ।

    प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, कार्यकारीअध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर, कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद, उदय कुमार सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के भव्य स्वागत के साथ-साथ 9 सितंबर को होगा जिलावार “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम का शुभारंभ: आनंद बिहारी दुबे
    Next Article 10 सितम्बर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन गंभीर

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.