Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस देश में धर्म आधारित आरक्षण की योजना बना रही है, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा: पीएम मोदी
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    कांग्रेस देश में धर्म आधारित आरक्षण की योजना बना रही है, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा: पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस देश में धर्म आधारित आरक्षण की योजना बना रही है, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा: पीएम मोदी
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए देश में धर्म आधारित आरक्षण की योजना बनाने का आरोप लगाया और जोर देकर कहा कि वह किसी भी सूरत में ऐसा नहीं होने देंगे। यहां जिला मुख्यालय में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह प्रस्ताव अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए है क्योंकि अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग  समुदाय अब भारतीय जनता पार्टी  के साथ है।

     

     

    कांग्रेस ने OBC के अधिकार छीनने का अभियान शुरू किया
    उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक में कांग्रेस ने संविधान बदलने और एससी/एसटी और ओबीसी के अधिकार छीनने का अभियान शुरू किया है। हमारा संविधान धर्म आधारित आरक्षण को स्वीकार नहीं करता है। लेकिन कर्नाटक सरकार ने ओबीसी आरक्षण का एक हिस्सा मुसलमानों को दिया है।” उन्होंने कहा, ‘‘वे  इससे संतुष्ट नहीं होंगे। उन्होंने पहले भी अपने घोषणापत्र में धर्म आधारित आरक्षण प्रदान करने के लिए एक कानून लाने की बात कही थी।

     

    इस बार भी उनके घोषणापत्र में ऐसा ही संकेत है।”पीएम मोदी ने कहा कि वह अपने दलित, एससी/एसटी और ओबीसी भाई-बहनों को कांग्रेस के इरादों से अवगत कराना चाहते हैं। मोदी ने कहा, ‘‘ये लोग धर्म के आधार पर, अपने वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिए, आपके उस अधिकार को लूटने की योजना बना रहे हैं जो बाबा साहेब आंबेडकर और संविधान ने आपको दिया है।” रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा, बागलकोट  से भाजपा उम्मीदवार पी सी गद्दीगौदर और बीजापुर (बीजापुर) से सांसद रमेश जिगाजिनागी भी मौजूद थे।

     

     

    आरक्षण की रक्षा के लिए मोदी किसी भी हद तक जाएगा
    संसद में एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकतर सांसदों के भाजपा से होने का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘इसलिए वे महसूस करते हैं कि चूंकि एससी, एसटी और ओबीसी भाजपा के साथ हैं तो अल्पसंख्यकों का विश्वास जीतने के लिए वे एससी, एसटी और ओबीसी से लूटकर अल्पसंख्यकों को देना चाहते हैं। क्या आप ऐसा होने देंगे?” उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज अपने दलित, आदिवासी और ओबीसी भाई-बहनों को यह गारंटी देना चाहता हूं। मैं कांग्रेस के ऐसे इरादों को सफल नहीं होने दूंगा। आपके अधिकारों, आपके आरक्षण की रक्षा के लिए मोदी किसी भी हद तक जाएगा। मैं आपको इसका आश्वासन दे रहा हूं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची :निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
    Next Article गुरुद्वारा की बेहतर संभाल देखें धामी : कुलविंदर

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.