Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाना हमारी प्रतिबद्धता है : डा. अजय कुमार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाना हमारी प्रतिबद्धता है : डा. अजय कुमार

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाना हमारी प्रतिबद्धता है : डा. अजय कुमार

    डा.अजय कुमार ने 500 लोगों के बीच किया पेंशन एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण

    जमशेदपुर । पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने शनिवार को गोलमुरी स्थित दुसाध भवन में 500 लाभुकों के बीच पेंशन का प्रमाण पत्र, राशनकार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया. इस दौरान लगभग 200 लोगों के बीच वृद्धा पेंशन का प्रमाण पत्र, 150 राशनकार्ड और 150 लोगों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया. मौके पर डा. अजय कुमार ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक राज्य सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी प्रतिबद्धता है. हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा जरुरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिला सकें. इसके लिए लगातार जनकल्याण रथ के माध्यम से जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन सरकारी योजनाओं से संबंधित ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे है. अभी तक 10 हजार से ज्यादा लोग जनकल्याण ऱथ से लाभांवित हो चुके हैं. हजारों की संख्या में मईंया सम्मान योजना का लाभ आधी आबादी को मिल चुका है. जनकल्याण रथ हमेशा लोगों का सहयोग करता रहेगा.

     

    बेहतर कार्य कर रही है हेमंत सरकार

    डा. अजय कुमार ने कहा कि प्रदेश की हेमंत सरकार सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है. कुछ लोगों को राज्य में हो रहे विकास कार्य दिख नहीं रहे हैं उन्हें अपना चश्मा ठीक करा लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां राज्य की आधी आबादी को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा मईंया सम्मान योजना चलायी जा रही है. वहीं दूसरी ओर सरकार युवाओं को नौकरी प्रदान कर रही है. हेमंत सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कर रही है.

    लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाना हमारी प्रतिबद्धता है : डा. अजय कुमार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत की बैठक सह स्वर्ण जयंती वर्ष समारोप समारोह का दो दिवसीय आयोजन का आरंभ रानी सती मंदिर प्रांगण में
    Next Article आजसू पार्टी की बैठक में रामचंद्र सहिस को जिताने का संकल्प

    Related Posts

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    June 24, 2026

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.