महिला आरक्षण और परिसीमन पर कांग्रेस का पलटवार, बोली—लोकतंत्र की जीत, साजिश हुई नाकाम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा गया। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह और मानगो की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कहा कि संविधान संशोधन विधेयक का पारित न होना लोकतंत्र की जीत है और सरकार की मंशा बेनकाब हो गई है।
सुधा गुप्ता ने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन के जरिए राजनीतिक लाभ लेना चाहती थी, जिसे विपक्ष की एकजुटता ने विफल कर दिया। वहीं, परविंदर सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण के लिए पूरा विपक्ष तैयार है और 2023 में पारित विधेयक को तुरंत लागू किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और मंशा को देश की जनता समझ चुकी है और विपक्ष आगे भी जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगा।

