झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के बयान की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक एक सच्चा कार्यकर्ता उनके इस निर्णय के साथ खड़ा होगा उन्होंने कहा की मातृभाषा के साथ किसी भी तरह का समझौता पार्टी नहीं कर सकती है और ऐसी स्थिति में केवल श्री बन्ना गुप्ता ही अपने पद से क्यों इस्तीफा देंगे पूरी पार्टी सरकार से समर्थन वापस ले अन्यथा सरकार के मुखिया के साथ समन्वय बनाकर ऐसे विवादित मुद्दों को खत्म कराएं और झारखंड में विकास की गति को आगे बढ़ाएं उन्होंने कहा श्री बन्ना गुप्ता के इस कठोर निर्णय से यह साबित हो गया है कि कांग्रेस मजबूर नही मजबूती के साथ लोगो के विश्वास के साथ खड़ी है ।
कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ: राकेश तिवारी
Previous Articleसरयू और काले ने शिव मंदिर में टेका माथा
Next Article मंसूरचक में सीओ ने दो भूमिहीनों को दिया वासगीत पर्चा

