पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल
केंद्र सरकार ने आपदा को अवसर में और अवसर को उत्सव में बदलने का कार्य किया है, कोरोना के संकट में जहाँ लोगों की आमदनी घटी हैं वहाँ पेट्रोलियम पदार्थों के कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि की गई हैं.कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कमिटी, प्रदेश कमिटी एवं माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के निर्देश पर केन्द्र सरकार के द्वारा बेतहाशा पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ आज़ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जमशेदपुर के विभिन्न पेट्रोल पंपों में किया गया.पेट्रोल डीजल के दाम में रोजाना वृद्धि की जा रही है पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से जनता त्रस्त है हर रोज बढ़ रहे इस महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के विरुद्ध आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मानगो,कदमा,सोनारी के प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में पेट्रोल पंपों के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.धरना कार्यक्रम में कदमा सोनारी के प्रखंड अध्यक्ष बबुआ झा,वरिष्ठ कांग्रेसी नटू झा, मानगो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह ,मानगो विधायक कार्यालय प्रभारी अजय मिश्रा, मानगो प्रखंड प्रभारी मनोज झा,बबन शुक्ला, बंटी शर्मा, प्रभात ठाकुर ,माजिद अख़्तर,राकेश जयसवाल,कैलाश रजक,अमित कुमार, जी पी साहू, छोटू,आर्यन राय,संजीव झा ,राजू दास, तुला दा, अरुण वर्मा, रोशन सिंह, प्रेम राय,बप्पी साहू ,राजेश गोराई ,निर्मल द ,बबला ,धीरज राहुल , नितेश मित्तल, राहुल यादव, मदन सिंह,जयंत कुमार, संजय शर्मा, पवन ओझा, बंटी गिरी,भवानी सिंह, कन्तु यादव, राजेश चौधरी,पप्पू सिंह उज्जैन, अमित पांडे, प्रकाश मुखर्जी, रीता गुप्ता, मुकेश गुप्ता, जीतू सिंह परमार, किशोर कुमार, राकेश सिंह, बिनोद रजक,कवीचंद रजक, संतोष जैन,भरत गढेवाल, राजेश नाग, शिल्पी चक्रवर्ती, गुड्डी देवी, भारती,पुजा, अनीता,विजेंती,कुंती, सुषमा,रजनी आदि उपस्थित थी..

