Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कालीकरण सड़क की स्थिति हो गई है बद से भी बदतर : अजय सिंह
    Breaking News झारखंड

    कालीकरण सड़क की स्थिति हो गई है बद से भी बदतर : अजय सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिगावां मोड़ से सतबहिनी झरना तीर्थ के मुख्य प्रवेश द्वार तक निर्मित कालीकरण सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, जनप्रतिनिधि व दर्जनों ग्रामीणों ने रविवार को जायजा लिया। विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस सड़क को बने हुए अभी चार महीने ही हुए हैं और सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई। इसका निर्माण 2.75 करोड़ की लागत से किया गया था।इतनी बड़ी रकम खर्च कर सड़क बनी और चार महीना भी सड़क सलामत नहीं रही।

     

    सड़क की वर्तमान स्थिति ऐसी हो गयी है कि इस पर वाहन का चलना तो दूर की बात है, लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क को पूरी तरह उखाड़ कर फिर से विभाग निर्माण करवाए। अन्यथा प्रखंड की जनता सड़क पर उतरने को बाध्य होगी। इससे अच्छा तो पहले की ही सड़क ठीक थी। इस भाग में कोलतार का एक टुकड़ा भी कहीं नजर नहीं आ रहा। मानो कालीकरण सड़क का लालीकरण हो गया हो। ग्रामीण कार्य विभाग की इस सड़क का निर्माण हुए 6 महीना भी नहीं बीता है कि यह सड़क कच्ची सड़क में बदल गई।

     

     

     

    इसमें जगह-जगह कई-कई फीट के गहरे गड्ढे हो गए हैं। सवाल यह है कि मोटी राशि की लागत से बनी यह काली करण सड़क चंद महीने के भीतर ही पूर्ण रूप से बर्बाद हो गई। स्थिति अब यह है कि साइकिल, मोटरसाइकिल व चारपहिया वाहन तो दूर पैदल चलने के लायक भी यह सड़क नहीं बची है। सतबहिनी गांव में सड़क के बीच ह्यूम पाईप देकर बनी नाली के दोनों तरफ़ बाहीं नही बनाया गया। जिस कारण ह्यूम पाइप टूट गया है।

    मौके पर भाजपा नेता दुदुन उपाध्याय, विजय सिंह, जगरनाथ मेहता, सरयू राम, अशोक कुमार, ब्रह्मदेव राम सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने फिर दिखाई दरियादिली सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को स्वयं उठाकर अपने स्कॉट जिप्सी से एमजीएम अस्पताल भिजवाया
    Next Article गढ़वा : निष्पक्ष कार्यवाई के लिए दी गई बधाई

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.