Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सात दिवसीय 53 वां गुरुमत कैंप सम्पन्न
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म बिहार रांची राजनीति

    सात दिवसीय 53 वां गुरुमत कैंप सम्पन्न

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में सिखी का झंडा बुलंद कर रहे हो : ग्रेवाल

    सात दिवसीय 53 वां गुरुमत कैंप सम्पन्न

    रांची। सिख फोरम कोलकाता, श्री गुरु सिंह सभा रांची मेन रोड, गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 53 वें गुरुमत सिखिया कैंप समापन समारोह को संबोधित करते हुए सिख संसद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग सिख धर्म के मूल आनंदपुर साहिब से हजारों किलोमीटर दूर झारखंड में सिखी का झंडा बुलंद रखे हुए हैं। यहां के सिख बधाई के पात्र हैं जो पंथ के रास्ते पर नई पीढ़ी को अग्रसर कर रहे हैं।

    गुरु नानक देव जी के यात्राओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सिख धर्म कभी किसी धर्म का विरोधी नहीं है। सिख को निर्भय रहना है। जबरदस्ती एवं जुल्म का विरोध करना है। फिर केवल गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष झुकना है और गुरु और पंथ के मामले में किसी तरह का समझौता जीवन में नहीं करना है।

    उनके अनुसार गुरु पर भरोसा रखना है, जीवन में कभी कमी नहीं होगी। उन्होंने गुरु अर्जन देव जी गुरु तेग बहादुर जी और गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादे के बलिदान के साथ ही देश की आजादी एवं देश निर्माण में सिखों की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें कथनी नहीं बल्कि कर्म से महान बनना है।

    उन्होंने यह भी बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी देश एवं दुनिया में किसी कोने में रहने वाले सिख की पहचान एवं धार्मिक आजादी की रक्षा करने के लिए काम करती है और गुरु सिंह सभा रांची ने कैंप का आयोजन कर हमसे भी अच्छा काम किया है। नई पीढ़ी को समृद्ध विरासत एवं इतिहास से जोड़ा है। उन्होंने एसजीपीसी की ओर से संस्था को ₹ एक लाख का उपहार भी भेंट किया।

    इस कैंप में झारखंड बिहार एवं बंगाल से तकरीबन 400 बच्चे बच्चियां शामिल हुए। जिन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
    इस कैंप को गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी, सीजीपीसी अध्यक्ष भगवान सिंह अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कोलकाता के जगमोहन सिंह, बोकारो के सुरेंद्र पाल सिंह कालरा, परमजीत सिंह रिंकू, कुलतार सिंह, हरजीत सिंह हन्नी आदि ने संबोधित किया।

    राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मठारू, गगनदीप सिंह सेठी, जमशेदपुर के पत्रकार एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, जत्थेदार कुलदीप सिंह सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व महासचिव दमनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह रघुवीर सिंह सहित सैकड़ो बुद्धिजीवी शामिल हुए।

    सात दिवसीय 53 वां गुरुमत कैंप सम्पन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजानें कौन कहाँ गए झारखंड प्रशासनिक सेवा के 36 पदाधिकारियों के तबादला
    Next Article JAMSHEDPUR SEX RACKET:आमबगान स्थित होटल सुविधा में देह व्यापार!

    Related Posts

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    July 4, 2026

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.