Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीसीसीएल इजे एरिया के सुदामडीह एएसपी की बंद छह नंबर कोलियरी के हवा चानक में चल रही थी कोयला चोरी, घरों के नीचे से आती है दब दब की आवाज, ग्रामीणों ने दी थी जानकारी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    बीसीसीएल इजे एरिया के सुदामडीह एएसपी की बंद छह नंबर कोलियरी के हवा चानक में चल रही थी कोयला चोरी, घरों के नीचे से आती है दब दब की आवाज, ग्रामीणों ने दी थी जानकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीसीसीएल इजे एरिया के सुदामडीह एएसपी की बंद छह नंबर कोलियरी के हवा चानक में चल रही थी कोयला चोरी, घरों के नीचे से आती है दब दब की आवाज, ग्रामीणों ने दी थी जानकारी

     

    सुदामडीह थाना अंतर्गत शेरापट्टी बस्ती के रहने वाले ग्रामीण इन दिनों भय और दहशत में जिंदगी जीने को विवश. उन्हें अपनी जान की चिंता सता रही है. ग्रामीणों ने कहा स्थानीय पुलिस से कोयला चोरी बंद कराने को लेकर हाथ भी जोड़े विनती भी किए सर बंद करवा दीजिए लेकिन हमारा बात नहीं सुना. झरिया विधायक रागिनी सिंह को सूचना दिए. बीसीसीएल इजे एरिया के सुदामडीह एएसपी की बंद छह नंबर कोलियरी के हवा चानक में लगातार हो रही कोयला चोरी की सूचना पर शुक्रवार की रात लगभग सवा 11 बजे झरिया विधायक रागिनी सिंह समर्थकों के साथ पहुंची और हो रही कोयला चोरी को देख दंग रह गयीं. इस दौरान उन्होंने फोन कर मामले की जानकारी सुदामडीह पुलिस को दी. फिर स्थानीय सीआइएसएफ अधिकारियों और बीसीसीएल प्रबंधन को फोन कर इससे अवगत कराया. इस दौरान उन्होंने बीसीसीएल अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी. कोयला चोरी में अधिकारियों की सहभागिता का आरोप लगाया. घंटों बाद सुदामडीह पुलिस व सीआइएसएफ की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने वहां से लगभग दो हजार बोरी कोयला जब्त किया. इस दौरान रागिनी सिंह ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन, जिला प्रशासन एवं सीआइएसएफ के नाक के नीचे से भारी पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है, फिर भी सभी एजेंसियां चुप है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. ये लोग आम जनता के साथ-साथ सरकार के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. कुछ भी अप्रिय घटना घट गयी तो सभी भाग जायेंगे, आम लोगों को परेशानी होगी. कहा कि बीसीसीएल के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे है. इसका अर्थ है कि उनकी मिलीभगत से अवैध खनन चल रहा है. कहा कि झरिया विधानसभा इलाके में अवैध खनन चलने नहीं दिया जायेगा. इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पिछले छह महीनों से अवैध खनन चल रहा है. हमलोगों के मना करने पर तस्कर और उनके लोग हमला कर देते हैं, इसलिए वे चुप रहते हैं.रात में हमलोग सो नहीं पाते हैं. न जाने कब घर ध्वस्त हो जाएगा.

    ग्रामीणों ने दी थी जानकारी घरों के नीचे से आती है दब दब की आवाज बीसीसीएल इजे एरिया के सुदामडीह एएसपी की बंद छह नंबर कोलियरी के हवा चानक में चल रही थी कोयला चोरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमलाबनी गांव में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में चौपाल लगाया
    Next Article उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, गांव-गांव जाकर उचित पोषाहार को लेकर जागरूक करेगा रथ

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.