Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोयला घोटाला: ईडी ने अधिकारियों सहित दो कांग्रेस विधायकों के ठिकानों पर मारी रेड
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    कोयला घोटाला: ईडी ने अधिकारियों सहित दो कांग्रेस विधायकों के ठिकानों पर मारी रेड

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    रायपुर -:  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले को लेकर ईडी की टीम ने प्रदेश के 14 जगहों पर छापा मारा है. इनमें कई कांग्रेस नेताओं के यहां भी रेड की गई है, जिनके यहां रेड की गई, उनमें दो कांग्रेस के विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह 8 बजे एक साथ सभी ठिकानों पर रेड मारी गई. रेड में 80 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं. रायपुर के गीतांजलि नगर, भिलाई, श्रीराम नगर, पंडरी सहित कई जगहों पर यह छापेमारी चल रही है.  बताया जा रहा है कि धन शोधन निवारण अधिनियम-2002 के तहत यह कार्रवाई हो रही है. इससे पहले भी ईडी कई मामले में बिचौलियों, नेताओं और सरकारी अफसरों के यहां रेड कर चुकी है. आरोप है कि 25 रुपए प्रति टन कोयला के हिसाब से उगाही की जा रही थी. पिछले साल सीएम भूपेश बघेल की करीबी आईएएस अधिकारी सौम्या चौरसिया, राज्य के एक आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई और कुछ कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया था. हाल ही में खनन अधिकारी शिव शंकर नाग और संदीप कुमार की गिरफ्तारी भी हुई थी. अभी तक कुल 9 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.

     

     

     

     

    जानकारी के अनुसार रविवार की शाम से ही ईडी की टीम रेकी कर रही थी. आज सोमवार को तड़के ईडी टीम ने कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर दबिश दे दी. गौरतलब कि प्रदेश में 24 से 26 फरवरी तक कांग्रेस का महाअधिवेशन होने वाला है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खरगे सहित कई दिग्गज नेता पहुंचने वाले हैं. महाअधिवेशन के ठीक पहले छापेमारी की इस घटना ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है. इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि बीजेपी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले बड़े स्तर पर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के घर ईडी की रेड से प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है.

     

     

    वहीं ईडी की छापेमारी को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस पार्टी का कहना है कि महाअधिवेशन में व्यवधान उत्पन्न करने के लिए केंद्र सरकार ने ईडी को भेजा है. केंद्र सरकार ने ईडी का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है. बीजेपी जब भी मुकाबला नहीं कर पाती है तो ईडी, आईटी को भेज देती है. कांग्रेस पार्टी ने कहा कि हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं और शानदार तरीके से महाअधिवेशन संपन्न होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपटना गोलीकांड में दो युवकों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर और गोदाम
    Next Article एआईबीएफ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 व 26 फरवरी को पुरी उड़ीसा में

    Related Posts

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    October 17, 2026

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    October 17, 2026

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.