राष्ट्र संवाद संवाददाता
‘जबरदस्त जागरिक’ पहल के माध्यम से २०० किशोर-किशोरी एवं युवाओं को संविधान में उनके अधिकार एवं कर्तव्यों से रु-ब-रु कराने हेतु ग्रोथ संस्था के आठ ‘जबरदस्त जागरिक’ को प्रशिक्षण मिला। यह प्रशिक्षण कम्यूटिनी -द युथ कलेक्टिव और वार्तालीप, सोशल हेल्थ एंड एजुकेशन डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन और प्रतिज्ञा ने साथ मिलकर डिज़ाइन किया। पांच दिन का यह प्रशिक्षण सहभागी शिक्षण संस्था, लखनऊ में संपन्न हुआ। ग्रोथ संस्था से दर्शना, सचिव , लक्ष्मी कुमारी, मेंटर एवं आठ ‘जबरदस्त जागरिक’- रुपाली हेम्ब्रम’ काशीनाथ माझी, मनीषा मुर्मू , सरौंती मुंडा, मुस्कान कुमारी, राहुल कुमार झा, हर्षदीप सिंह एवं सौरव गिरी ने भाग लिया । सबों के लिए यह पहला मौका था. रचनात्मक तरीके से संवैधानिक साक्षरता पर प्रशिक्षण केंद्रित रहा. मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखण्ड से 9 संस्थायें भाग ली. पूरी प्रकिया को आसान बनाने में कम्यूटिनी -द युथ कलेक्टिव से वाणी, उदय एवं मीनाक्षी जी का कदम सहराहनीय रहा. यह सहयात्रा अक्टूबर माह तक चलेगी।

