Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटानगर स्टेशन गेट के पास CNG टेंपो में आग, दो धमाकों से अफरा-तफरी
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटानगर स्टेशन गेट के पास CNG टेंपो में आग, दो धमाकों से अफरा-तफरी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटानगर स्टेशन गेट के पास CNG टेंपो में आग, दो धमाकों से अफरा-तफरी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन मेन गेट के पास सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सीएनजी टेंपो में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही टेंपो में दो धमाके हुए, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप फैल गया और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। धमाकों की आवाज़ दूर तक सुनाई दी, जिससे स्टेशन क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।

    जानकारी के अनुसार, टेंपो को कीताडीह निवासी चालक पवन राय चला रहा था। वह स्टेशन से यात्रियों को लेकर अभी कुछ ही दूरी आगे बढ़ा था कि राहगीरों ने वाहन के नीचे से चिंगारी निकलते देख उसे सचेत किया। सूचना मिलते ही चालक ने टेंपो रोका, लेकिन कुछ ही क्षण बाद वाहन से धुआँ उठने लगा और अचानक भीषण आग लग गई।

    आग भड़कते ही चालक और सभी यात्री समय रहते टेंपो से कूदकर दूर भाग गए, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। देखते ही देखते टेंपो पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया और दो तेज धमाके भी हुए। हादसे के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया।

    सूचना मिलते ही पीसीआर वैन, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुँची। इसके बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम टेंपो में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

    टाटानगर स्टेशन गेट के पास CNG टेंपो में आग दो धमाकों से अफरा-तफरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर टेल्को में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल ट्रैफिक कर्मी को बनाया बंधक आक्रोशित लोगों ने
    Next Article जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के नए भवन का विधिवत शिलान्यास

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.