Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य भर के अंचल व निबंधन कार्यालय में सीसीटीवी लगाएं
    Breaking News झारखंड

    राज्य भर के अंचल व निबंधन कार्यालय में सीसीटीवी लगाएं

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यों की समीक्षा की*
    ====================
    *★राज्य भर के अंचल व निबंधन कार्यालय में सीसीटीवी लगाएं*
    *★पदाधिकारी प्रखंड/अंचल कार्यालय परिसर में बने आवास में रहें*
    *★अमीन नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ करें*
    =====================
    राज्य के सभी अंचल कार्यालय में सीसीटीवी लगाएं। कैमरे अंचल निरीक्षक कार्यालय, रेकॉर्ड रूम, निबंधन कार्यालय में लगने चाहिए। सीसीटीवी की जद में कार्यालय के अंदरूनी,बाहरी तथा रेकॉर्ड रूम शामिल हों। सीसीटीवी का नियंत्रण कक्ष जिला के उपायुक्त कार्यालय में स्थापित किया जाए, जिसकी मोनिटरिंग उपायुक्त करेंगे। यह कार्य एक माह के अंदर सुनिश्चित होना चाहिए। ये निदेश मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीसीटीवी के रिकॉर्ड लंबे समय तक सुरक्षित रहें। इसके लिए आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता दें।

    *पदाधिकारी आवंटित आवास में ही रहें, यह सुनिश्चित करें*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखंड/अंचल कार्यालय के पदाधिकारी कार्यालय परिसर में निर्मित आवास में ही रहेंगे। यह विभाग के वरीय अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। पदाधिकारियों की मुख्यालय से बाहर रहने की परिपाटी बंद होनी चाहिए।

    *अमीन नियुक्ति के लिए आधुनिक प्रशिक्षण दें*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अमीन राजस्व संग्रह में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। पूरे राज्य में अमीन के आवश्यक रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करें। प्रमंडल स्तर पर अमीन की पढ़ाई सुनिश्चित हो। उनका एक वर्षीय प्रशिक्षण समय की मांग और आधुनिक तकनीक के साथ होना चाहिए। अमीनो की आवश्यकता का आकलन कर इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करें।

    *ससमय सम्मान राशि उपलब्ध कराएं*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मानकी, मुंडा, ग्राम प्रधान, डाकुआ के अतिरिक्त उनके समरूप अन्य पारंपरिक पदों पर कार्यरत लोगों को ससमय सम्मान राशि उपलब्ध कराएं ।सभी को माह की पहली तारीख पर उनके बैंक खाते में सम्मान राशि मिलनी चाहिए। यह जिला के उपायुक्त सुनिश्चित करेंगे। विभाग इससे संबंधित आदेश निर्गत करे।

    *टाना भगत समुदाय को आवास दें*

    मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि टाना भगत समुदाय के लोगों की वर्तमान में कितनी जनसंख्या है, इसका आंकलन करें। टाना भगत समुदाय को सरकार की योजनाओं से कितना लाभान्वित किया गया, इसका ब्योरा दें। समुदाय के लोगों को योजनाओं से आच्छादित करने की प्रक्रिया में तेजी लाएं। रांची के बनहौरा में निर्मित अतिथि गृह यथाशीघ्र टाना भगत समुदाय के लोगों को सुपुर्द करें। 

    बैठक में विकास आयुक्त श्री के के खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग श्री कमल किशोर सोन, महानिरीक्षक निबंधन श्रीमती विप्रा भाल, निदेशक भू-अर्जन श्री कर्ण सत्यार्थी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनकली शराब कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई करें:मुख्यमंत्री
    Next Article दिवंगत भाजपा नेता अशोक सिंह की स्मृति में शोकसभा का हुआ आयोजन

    Related Posts

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    June 25, 2026

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.