Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने कहा – सुदूर ग्रामीण इलाकों में कई समस्याओं और चुनौतियों के साथ जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री ने कहा – सुदूर ग्रामीण इलाकों में कई समस्याओं और चुनौतियों के साथ जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *_मुख्यमंत्री ने बोकारो जिला के चास स्थित उलगोरा पंचायत में रोटरी द्वारा संचालित ‘आशा की किरण” प्ले स्कूल में क्लब द्वारा संचालित कार्यक्रमो और गतिविधियों का अवलोकन_ किया।*
    ===========

    *मुख्यमंत्री ने कहा – सुदूर ग्रामीण इलाकों में कई समस्याओं और चुनौतियों के साथ जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध*
    =============
    राज्य की सवा तीन करोड़ आबादी खासकर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कई समस्याओं और चुनौतियों के साथ ग्रामीण जीवन यापन कर रहे हैं । इनके विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है । इस दिशा में प्राथमिकता के आधार पर सरकार काम कर रही है । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रोटरी द्वारा संचालित ‘आशा की किरण” प्ले स्कूल, उलगोरा, चास, बोकारो में क्लब के द्वारा संचालित कार्यक्रमो और गतिविधियों का अवलोकन करने के बाद ये बातें कहीं ।मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोगों को बेहतर जीवन के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की गई है।

    *संक्रमण के दौर में कई बदलाव देखने को मिले*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल में कोरोना महामारी की वजह से व्यवस्थाओं में कई बदलाव देखने को मिला । लोगों की सोच और विचार में कई बदलाव आये । इन सभी बातों से हम सभी अवगत हैं । इन सबके बीच व्यवस्था को पटरी पर लाने और सामान्य जीवन लाने की दिशा में सरकार काफी प्रभावी ढंग से काम कर रही हैं ।

    *क्लब के क्रियाकलापों की तारीफ की*

    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों में कई संस्थाएं विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है । इसी सिलसिले में रोटरी क्लब द्वारा इस इलाके में बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने और शिक्षा ,स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण आदि के क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसकी जानकारी मुझे मिली और इच्छा जगी की यहां आकर उनकी गतिविधियों को देखें । वाकई यहां आकर मुझे काफी अच्छा लगा कि रोटरी क्लब अपनी जिम्मेदारियों को काफी बेहतर तरीके से निर्वहन कर रही है । इसके लिए क्लब के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं ।

    *_क्लब द्वारा संचालित गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया_*

    रोटरी क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को क्लब के द्वारा संचालित गतिविधियों, कार्यक्रमों और कार्यों से अवगत कराया । उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्रामीण इलाके में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य आदि के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने का अभियान चलाया जाता है । इसमें गांववालों का भी सहयोग लिया जाता है । यहां निशुल्क बच्चों को चित्रकला और महिलाओं को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । क्लब आने वाले दिनों में ग्रामीण इलाकों में अपनी गतिविधियों का विस्तार करेगी ।

    ● *मुख्यमंत्री ने छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल बैग प्रदान किया ।*

    ● *रोटरी क्लब द्वारा संचालित सिलाई और कशीदा प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले चुकी युवतियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया ।*

    ● *रोटरी क्लब ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को क्लब की मानद सदस्यता प्रदान की ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमजबूत परिवार मजबूत समाज के विषय पर अभियान चलाई गयी अभियान
    Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.