Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विपक्ष पर बरसे सीएम योगी,बोले- यूपी के अपराधियों को उत्तराखंड आने का मौका ही नहीं दूंगा
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    विपक्ष पर बरसे सीएम योगी,बोले- यूपी के अपराधियों को उत्तराखंड आने का मौका ही नहीं दूंगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विपक्ष पर बरसे सीएम योगी,बोले- यूपी के अपराधियों को उत्तराखंड आने का मौका ही नहीं दूंगा
    हल्द्वानी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर पहुंचे, जहां उन्होंने नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में जनसभा की. उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी और अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया. जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर कई जुबानी हमले किए. साथ ही केंद्र में मोदी सरकार और उत्तराखंड में धामी सरकार की योजनाओं का गुणगान किया.

     

     

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाषण शुरू करते हुए मोदी और धामी सरकार की योजनाओं का बखान किया. उन्होंने कहा मेरा तो बचपन ही उत्तराखंड में व्यतित हुआ है. उस दौरान 2 से 3 किमी दूर से पानी लाना पड़ता था. लेकिन अब हर घर नल का जल है. डबल इंजन की सरकार बदरीनाथ और केदारनाथ को नई पहचान के साथ देश में प्रस्तुत कर रही है.

    मोदी सरकार की योजनाओं की बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया में भारत का मान बढ़ा है. वैश्विक मंच पर भारत का सम्मान बढ़ा है. अगर आजादी के बाद स्वर्ण काल जो माना जाएगा वो मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल का रहेगा. और इस कार्यकाल सुनहरे अक्षरों में लिखने के लिए उन्हें अगले 5 साल और देने होंगे.

     

     

    वहीं, कांग्रेस पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटाई गई. लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. उत्तराखंड ने यूसीसी विधेयक बनाया तो कांग्रेस को पीड़ा हो रही है. ये काम उत्तराखंड में पहले हो जाना चाहिए था. लेकिन कांग्रेस ने नहीं किया.

    अयोध्या विवाद पर सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या विवाद कांग्रेस ने खड़ा किया था. कांग्रेस ने हर बार विवाद को टाला था. कांग्रेस ने सनातन धर्म के अस्तित्व पर भी सवाल खड़े किए. लेकिन केंद्र में मोदी सरकार और यूपी में भाजपा सरकार ने ना मुमकिन को भी मुककिन कर दिखाया.

     

     

     

    सीएम योगी ने कहा आज यूपी में पहले कांवड़ यात्रा के दौरान बमबाजी होती थी, लेकिन आज बम-बम भोले हो रहा है. आज यूपी के भ्रष्टाचारी और दुराचारी संकट में है. अपराधी थर-थर कांप रहे हैं. क्योंकि उन्हें भी पता है कि उनका ठिकाना सिर्फ जेल या जहन्नुम है. उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में कुछ लोगों को गलतफहमी है कि यहां अपराध करके उत्तराखंड भाग जाएंगे. लेकिन मैं उनको अपराध करने के लायक ही नहीं छोड़ूंगा.

    यूपी सीएम ने कहा उत्तराखंड पीएम मोदी के प्राथमिकता में रहा है. उत्तराखंड के नदियों का पानी उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में सहायक होता है. इसके बाद अपने संबोधन को समाप्त करते हुए उन्होंने कहा कि, मुझे विश्वास है कि आप ‘कमल’ को चुनकर पीएम मोदी को तीसरा कार्यकाल देने जा रहे हो. उत्तराखंड के 5 सीटों पर ‘कमल’ खिलाकर पीएम मोदी को उपहरा के तौर पर देना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिडनी मॉल में चाकूबाजी-गोलीबारी में पांच लोगों की हुई मौत, कई घायल
    Next Article उलीडीह: बच्चा चोर के शक में भीड़ ने युवक को बुरी तरह मारपीट कर किया घायल

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.