Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम लीज आवंटन मामला: हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत,  याचिका कर दी गई खारिज
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    सीएम लीज आवंटन मामला: हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत,  याचिका कर दी गई खारिज

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीएम लीज आवंटन मामला: हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत,  याचिका कर दी गई खारिज

    राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने लीज आवंटन मामले में दाखिल जनहित याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने माना कि पूर्व में शिवशंकर शर्मा ने इस तरह का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था, ऐसे में समान आरोप में याचिका पर सुनवाई नहीं की जा सकती है।

     

    खनन मंत्री रहते हुए किया था लीज का आवंटन
    बता दें कि सुनील कुमार महतो ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर सीएम हेमंत सोरेन को खनन मंत्री रहते हुए लीज आवंटन और उनके परिवार वालों को जमीन आवंटन की जांच की मांग की गई थी। हालांकि, सीएम हेमंत सोरेन ने अपने नाम से पत्थर खनन लीज को सरेंडर कर दिया था।

     

     

    गौरतलब है कि आरटीआई कार्यकर्ता और हाईकोर्ट के वकील सुनील कुमार महतो ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि खनन विभाग में मंत्री रहते हुए मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने खुद के, पत्‍नी कल्‍पना सोरेन और साली सरला मुर्मू के नाम लीज आवंटन करने का आरोप लगाया था।

     

     

    इस याचिका में मुख्‍यमंत्री के नाम पत्‍थर खनन लीज आवंटन, पत्‍नी कल्‍पना सोरेन की कंपनी सोहराय लाइव स्‍टॉक को नियमों के परे जाकर सरकारी जमीन आवंटित करने और साली सरला मुर्मू को औद्योगिक क्षेत्र में जमीन दिलाने का आरोप लगाया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजौरी पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- शहीदों को भुलाया नहीं जा सकता, सरकार हर हाल में आपके साथ है
    Next Article बोकारो : नक्सलियों ने वार्ड सदस्य की गला रेत कर की हत्या

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.