Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सदन में मुख्यमंत्री ने बेबाकी से कई प्रश्नों का दिया जवाब बिना आरक्षण के होंगे पंचायत चुनाव
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति शिक्षा

    सदन में मुख्यमंत्री ने बेबाकी से कई प्रश्नों का दिया जवाब बिना आरक्षण के होंगे पंचायत चुनाव

    News DeskBy News DeskMarch 14, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सदन में मुख्यमंत्री ने बेबाकी से कई प्रश्नों का दिया जवाब बिना आरक्षण के होंगे पंचायत चुनाव

    विपक्ष को हेड भी मेरा और टेल भी मेरा चाहिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    झारखंड में सीसीएल, बीसीसीएल और ईसीएल जैसी कंपनियां रैयतों के साथ मनमानी पर उतारू हैं. जमीन अधिग्रहण के बाद जिस जमीन का उपयोग नहीं कर पातीं, उसे भी नहीं लौटाया जाता है. यही नहीं खनन के बाद संबंधित माइनिंग क्षेत्र की लेबलिंग नहीं होती है ताकि उस पर फिर से खेती हो सके. बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान इस सवाल को गंभीरता से उठाया. जवाब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो टूक कहा कि केंद्र की कंपनियां कोल बैरिंग एक्ट के तहत जमीन लेती हैं. यह केंद्र का कानून है, राज्य का नहीं.

    उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने ही लैंड बैंक की नियमावली बनाई थी. हालांकि सरकार अच्छी तरह समझती है कि यह एक गंभीर मसला है. रैयतों को उनका हक मिलना चाहिए. कोल इंडिया को इसके लिए कई बार सरकार की तरफ से फटकार भी लगाई जा चुकी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार का बस चले तो खनन के लिए यहां के लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दे. इस पर ढुल्लू महतो ने कहा कि कोल बैरिंग एक्ट में स्पष्ट प्रावधान है कि जिस जमीन का उपयोग नहीं हो रहा हो है, उसे लौटा देना है. इसमें नौकरी और मुआवजा देने का भी प्रावधान है. लेकिन नियमों की अनदेखी हो रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार इस एक्ट का अध्ययन कर आगे की कार्रवाई करेगी.
    बंधु तिर्की ने कहा कि कोडरमा और गिरिडीह में ढीबरा स्क्रैप पर बड़ी संख्या में लोगों का घर चल रहा है. लेकिन वह पुलिस के खौफ के साए में जीते हैं. दूसरी तरफ जिनके भूखंड को माइनिंग के रूप में चिन्हित किया जाता है, उन्हें बहुत कम पैसे दिए जाते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक गंभीर मसला है. 20 वर्षों से इसका समाधान नहीं हुआ है. इसको लेकर सरकार गंभीर है. ढीबरा पर बहुत जल्द नियमावली बनेगी. उन्हें प्रोटेक्शन मिलेगा.

    आजसू विधायक लंबोदर महतो ने मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान सरकार से पूछा कि क्या बिना ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित किए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराना सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन नहीं होगा. जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रिपल टेस्ट के जरिए ओबीसी आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित कर चुनाव कराने की बाध्यता सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नहीं दी गई है. पंचायत चुनाव नहीं होने की वजह से 15वें वित्त आयोग की राशि प्रभावित हो रही है. जिसका सीधा असर गांवों के विकास पर पड़ रहा है. इसलिए सरकार ने चुनाव कराने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पंचायत चुनाव नहीं हो रहा था तब उसके लिए दबाव डाला जा रहा था. अब ट्रिपल टेस्ट की बात हो रही है. यानी हेड भी मेरा और टेल भी मेरा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम संवैधानिक प्रक्रिया को नहीं रोक सकते हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि ट्रिपल टेस्ट के लिए कमीशन का गठन बाद में जरूर किया जाएगा.
    भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि राज्य में शिक्षकों को स्थानांतरण के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गृह जिला और अंतरजिला स्थानांतरण का प्रावधान स्पष्ट नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अंतर जिला ट्रांसफर के लिए नई नीति बना रही है. जल्द अधिसूचना जारी होगी.

    सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड में तीन प्रमुख नेताओं की राजनीतिक हत्या हुई थी. इनमें प्रमुख नाम है- निर्मल महतो, शक्ति नाथ महतो और सुनील महतो. उन्होंने कहा कि तीनों हत्याकांड की जांच सीबीआई या एनआईए से कराई जानी चाहिए. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि यह नीतिगत सवाल नहीं है फिर भी कहना चाहूंगा कि निर्मल महतो हत्याकांड मामले में आरोप पत्र समर्पित हो चुका है. सुनील महतो की हत्या की जांच सीबीआई कर रही है. तीनों मामलों में कानूनी कार्रवाई हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश में सरकार गठन के लिए पर्यवेक्षक होंगे गृहमंत्री अमित शाह और पूर्व सीएम रघुवर दास,राजेश शुक्ल भाजपा महानगर ने दी बधाई, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
    Next Article हथियार तस्कर कन्हैया कुमार पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.