Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का मास्टर स्ट्रोक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का मास्टर स्ट्रोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2019No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री ने कुल 867.97 करोड़ से कुल 12072 फ्लैट के निर्माण की योजनाओं का शिलान्यास किया
    हर गरीब का सपना कि हो अपना घर

    शासन नहीं, सेवा करने आए हैं

    -रघुवर दास, मुख्यमंत्री

    *हर गरीब का सपना होता है कि अपना छत हो। उस सपना को पूरा करने का प्रण प्रधानमंत्री ने लिया था। उन्होने देश को आश्वस्त किया कि 2022 तक एक नया भारत होगा जिस भारत में कोई गरीब बेघर नहीं होगा।* उसी संकल्प को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में चाहे शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण हर जगह बेघरों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गृह निर्माण योजना का कार्य तेज गति से चल रहा है। बिरसानगर में 24 महीने के अंदर ये निर्माण कार्य पूरा होगा तो बागुनहातु में निर्माण कार्य के लिए 18 महीने का लक्ष्य तय है। इस आवास योजना के तहत प्रति आवास लागत लगभग 7-8 लाख रुपए संभावित है। 4.5 लाख रुपया बैंक उपलब्ध करायेगी जिसे 14 साल तक आप किश्त में दे सकते हैं।

    *सिर्फ घर नहीं सारी सुविधाएं देंगे*
    प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के अंतर्गत जो भी आवास निर्माण होना है उसमें सामुदायिक आवश्यकताओं की सारी जरूरतें तो पूरी होंगी ही साथ ही एक-एक घर को पानी-बिजली कनेक्शन मिलेगा..जिनका राशन कार्ड होगा उनको फ्री गैस कनेक्शन भी दिया जाएगा…सिर्फ जमशेदपुर में नहीं पूरे राज्य में इस योजना का विस्तार करते हुए हर जरूरतमंद को इसका लाभ पहुंचाना है। यह पहला राज्य है जहां लाभुकों को फ्री में चूल्हा और पहला फ्री रिफिलिंग की सुविधा दी जा रही है। नवंबर तक 14 लाख गैस चूल्हा बांटना है। 4 साल में 34 लाख घरों में गैस कन्केशन दिया। नवंबर तक राज्य के सभी 68 लाख घरों में गैस कनेक्शन पहुंच जाएगा। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने बिरसानगर के गुड़िया मैदान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के तहत आज प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत बिरसानगर एवं बागुनहातु में आवास निर्माण परियोजना का शिलान्यास करते हुए यह बात कही।

    *2020 तक हर शहरी क्षेत्र से खत्म होगी झोपड़पट्टी, चाहे देवघर, बोकारो, धनबाद हो या रांची हो*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तियों, झुग्गियों में रह रहे लोगों का जीवनस्तर ऊंचा उठे इस दिशा में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है… रांची के HEC क्षेत्र में झोपड़पट्टी में 25000 परिवार रहते हैं। रांची में भी इसी योजना के तहत 25000 परिवारों के लिए आवास का निर्माण किया जाना है। राज्य सरकार की इच्छा है कि गरीब भी गरिमा की जिंदगी जिए।

    *सत्ता सेवा के लिए, राजनीति देश के विकास के लिए*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करना है, हम शासन में शासन करने के लिए नहीं बल्कि सेवा करने के लिए आए है। दूसरों के लिए जीना और देश के लिए समर्पित जीवन इसकी प्रेरणा हमें प्रधानमंत्री से मिलती है…हमारी सत्ता सेवा के लिए है और हमारी राजनीति देश के विकास के लिए है।

    *उग्रवाद मुक्त-भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां शांति होती है वहीं विकास होता है। सत्ता में आने के बाद से वो लगातार वैसे बीहड़ एवं दुर्गम जगहों पर भी जाने से पीछे नहीं हटते जहां नेता जाना नहीं चाहते थे। गांव-गांव जाकर लोगों की समस्यायें सुनी और बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। चाहे वो लातेहार का गारू प्रखंड हो, लोहरदगा का पेशरार या चाईबासा का गुदड़ी हो, सब जगह आज जमशेदपुर जैसा रोड बन गया है। हर घर में बिजली पहुंच रही है। पेशरार पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो रहा है मार्च 2019 तक हर घर में बिजली होगा। 68 लाख परिवारों में से पूर्व में 38 लाख परिवारों को ही बिजली मिलती थी। हमारे 4 साल के शासन में 29 लाख परिवारों को बिजली मिली और मार्च 2019 तक हर घर बिजली से रौशन होगी।

    *जल जंगल जमीन के नाम पर कुछ लोग करते रहे गुमराह*
    श्री रघुवर दास ने कहा कि जल-जंगल जमीन के नाम पर झारखंड में लोंगों को हमेशा से गुमराह किया जाता रहा है। हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के राज्य के विकास कार्य को आगे बढ़ा रहा है।

    *67 साल देश को लूटने वाले आज चिल्ला रहे*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकार ने भ्रष्टाचारमुक्त शासन देने का काम किया है। गठबंधन की सरकारों में सिर्फ घोटाला, भ्रष्टाचार किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी के अब तक के साढ़े चार साल के कार्यकाल में कोई भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है। जो 67 साल तक देश को छलते रहे वो प्रधानमंत्री आरोप लगा रहे हैं। आज देश और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और ये इसलिए हो पा रहा है कि क्योंकि दोनों जगह स्थिर सरकार है। जहां स्थिरता होती है वहीं विकास होता है।

    *इस अवसर पर दो विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. रंजू कुमारी तथा शशिशेखर सिंह को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपा*

    *कुल 867.97 करोड़ से कुल 12072 फ्लैट के निर्माण की योजनाओं का शिलान्यास किया*
    705.77 करोड़ की लागत से बिरसानगर में निर्मित होने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के तहत 9592 फ्लैट का निर्माण होना है। 162.20 करोड़ की लागत से बागुनहातु में निर्मित होने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के तहत बागुनहातु में 2480 फ्लैट का निर्माण होना है।

    *सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को लेकर चलने वाले लोग*
    *सांसद श्री विद्युत वरण महतो* ने कहा कि आज का दिन सिर्फ जमशेदपुर के लिए नहीं बल्कि पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है… हर इंसान का आशा एक पक्के मकान का होता है… आज उसी आशा को पूरा करने के रास्त पर राज्य और केन्द्र की डबल इंजन की सरकार आगे बढ़ रही है। हम सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को लेकर चलने वाले लोग हैं, हम किसी जाति को देखकर गैस कनेक्शन या मकान उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।

    *सामुदायिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर निर्माण*
    *उपायुक्त श्री अमित कुमार* ने कहा कि इससे 12072 गरीब लोगों के पक्के घर होने का सपना पूरा होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने बस्तियों में कैंप लगाया था जिसपर नागरिकों का काफी सहयोग मिला है। इसी का परिणाम है कि इस कार्यक्रम में सबसे अधिक सहमति पत्र संकलित किए गए हैं। बिरसानगर में 54 एकड़ जमीन पर 9552 घरों का निर्माण किया जाएगा। इस प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी सामुदायिक आवश्यकताओं को इसमें शामिल किया गया है। यथा सिवरेज. पेयजल, ड्रेनेज, बिजली, खेल का मैदान भी शामिल है।

    इस कार्यक्रम में *सांसद श्री विद्युत वरण महतो, उपायुक्त श्री अमित कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अनूप बिरथरे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय विद्यालय टाटानगर में वार्षिक   क्रीड़ा दिवस का आयोजन
    Next Article 24 को ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा का स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती सह पारिवारिक मिलन समारोह

    Related Posts

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    June 14, 2026

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    June 13, 2026

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    घातक खतरा: सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री का खुलेआम प्रसार

    गृहिणी राष्ट्रनिर्माता होकर भी क्यों है हिंसा की शिकार?

    अडिग विश्वास का स्तंभ: मेरे पिता की शक्ति

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.