Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रामीण इलाकों में संक्रमण के फैलाव को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री, झारखंड
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय

    ग्रामीण इलाकों में संक्रमण के फैलाव को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री, झारखंड

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने साहिबगंज सदर अस्पताल में नवनिर्मित पीएसए प्लांट का किया ऑनलाइन उद्घाटन

    मुखिया, वार्ड पार्षद, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य समेत सभी जन प्रतिनिधियों को टीका लगाने का विशेष अभियान चलेगा, ग्रामीणों के बीच जाएगा सकारात्मक संदेश और टीकाकऱण को लेकर उनके बीच भ्रांतियों को दूर करने में मिलेगी मदद

    स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और जरूरी संसाधनों को निरंतर बढ़ाने का हो रहा प्रयास

    ग्रामीण इलाकों में संक्रमण के फैलाव को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री, झारखंड

    राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और सभी जरूरी संसाधनों को बढ़ाने का सरकार निरंतर प्रयास कर रही है. कोरोना संक्रमण के इस दौर में मरीजों का समुचित इलाज सुनिश्चित करना सरकार की विशेष प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज साहिबगंज सदर अस्पताल में नवनिर्मित पीएसए प्लांट का ऑनलाइन उद्घाटन करने के दरमयान ये बातें कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि साहिबगज जिले में आरटीपीसीआर लैब के अधिष्ठापन के बाद पीएसए प्लांट और दो कार्डियक एंबुलेंस शुरू होने से स्वास्थ्य क्षेत्र के बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़े हैं. इसका फायदा न सिर्फ इस जिले बल्कि निकटवर्ती जिले के लोगों को भी मिलेगा. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी राज्यवासियों को ईद की मुबारकबाद दी.

    18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम शुरू

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से ही पूरे राज्य में 18 साल से ज्यादा उम्र के लाभार्थियों के लिए निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो चुका है. इसके लिए आरंभिक चऱण में पूरे राज्य में 496 टीका केंद्र बनाए गए हैं. साहेबगंज जिले में तीन केंद्रों में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे टीका जरूर लें. इससे कोरोना से बचाव में काफी मदद मिलेगी.

    ग्रामीण इलाकों पर सरकार का है विशेष फोकस

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोग कोरोना का टेस्ट और टीका लगाने से परहेज कर रहे हैं. इसकी वजह उनके बीच फैली तरह-तरह की भ्रांतियां हैं. आज ग्रामीणों के बीच व्याप्त इस भ्रम को तोड़ने की जरूरत है. गांवों में संक्रमण के हो रहे फैलाव पर सरकार की लगातार नजर बनी हुई है. इस बाबत जन प्रतिनिधियों और सभी जिलों के उपायुक्त व अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ सरकार लगातार संपर्क बनाए हुए है. इस बाबत सांसदों और विधायकों से कई अहम सुझाव भी मिले हैं. हमारी कोशिश है कि सभी की भागीदारी से ग्रामीण इलाकों में कोरोना से निपटने में हम कामयाब होंगे.

    जन प्रतिनिधियों के टीकाकऱण के लिए चलेगा अभियान

    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जिले के उपायुक्त को निर्देश दिया कि मुखिया, वार्ड पार्षद, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य समेत सभी जन प्रतिनिधियों को टीका लगाने का विशेष अभियान चलाएं. जन प्रतिनिधियों के टीकाकऱण से ग्रामीण इलाकों में सकारात्मक संदेश जाएगा. लोगों के बीच टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में मदद मिलेगी और वे भी टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे.

    हाट-बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन हो

    मुख्यमंत्री ने साहिबंगज उपायुक्त को निर्देश देते हुए कि ग्रामीण इलाकों में लगने वाले हाट-बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं. उन्होंने कहा कि गांवों में हाट-बाजार के लिए जगह की कमी नहीं होती है. ऐसे में हाट-बाजारों में लोग एक-दूसरे से दूरी बनाकर ही सामानों की खरीदारी करें. इससे गांवों में संक्रमण के तेजी से हो रहे फैलाव को रोकने में मदद मिलेगी.

    इस मौके पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, विकास आय़ुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का और नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे मौजूद थे. वहीं सांसद श्री विजय हांसदा और साहिबगंज जिले से उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सिविल सर्जन समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM KISAN Yojana की आठवीं किस्त आज जारी करेंगे पीएम मोदी, 9.5 करोड़ किसानों को होगा फायदा
    Next Article कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: मोदी

    Related Posts

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    August 22, 2026

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    August 22, 2026

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मती के लिए डीसी को ज्ञापन

    डीएभी पब्लिक स्कूल मे फायर मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

    विधायक का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर चतरा पहुंचा ठेकेदार बेटा? चतरा हत्याकांड के बाद सिस्टम पर सवाल

    पोटका में सड़कें बनीं जानलेवा, 7 साल से सिर्फ नारियल फोड़कर किया जा रहा विकास : दुखनी सोरेन

    सिंडिकेट कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन समारोह

    गालूडीह में 50 लाख की हेराफेरी से मचा हड़कंप, पीड़ित को जान का खतरा, समाज ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.