Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का उद्घाटन किया
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का उद्घाटन किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का उद्घाटन किया

    सरस महोत्सव “हम किसी से कम नहीं” दिखाने का मंच, स्वदेशी वस्तुओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने का हो रहा प्रयास: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि स्वदेशी वस्तुओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जाए। राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव आयोजित करने का उद्देश्य यही है कि क्षेत्रीय कारीगरों को “हम किसी से कम नहीं” दिखाने का मंच प्रदान किया जाए। पूरे देश की स्वदेशी ताकत जब एक मंच पर होगी तभी हम क्षेत्रीय कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों को देश एवं विदेशों तक पहुंचा सकेंगे। ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में कई राज्यों के स्वदेशी उत्पाद खरीदने और देखने को मिलेंगे। झारखंड की महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने भी इस महोत्सव में कई स्टॉल लगाएं हैं जहां राज्य के 24 जिलों के बने उत्पाद खरीदने को मिलेंगे। इस महोत्सव में ग्रामीण क्षेत्रों की महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित खाने-पीने, पहनने तथा कारीगरों द्वारा बनाई गई खटिया, कुर्सी, पलंग इत्यादि कई प्रकार की वस्तुओं को मार्केट के साथ-साथ उत्पादों के ब्रांडिंग का भी मौका मिल रहा है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज मोरहाबादी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर कहीं।

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों के अनुरूप खादी ग्रामोंद्योग को बढ़ावा देने का प्रयास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से हमारी सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन कर रही है। लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिले इस निमित्त हम निरंतर प्रयासरत हैं। राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव से क्षेत्रीय शिल्पकारों एवं कारीगरों को नई ऊर्जा के साथ-साथ उन्हें आत्मबल तथा सम्मान मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव के नाम से ही यह प्रतीत होता है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों के अनुरूप खादी ग्रामोंद्योग को देश एवं राज्य में कैसे बढ़ावा मिले। किस प्रकार ग्रामोंद्योग के दायरे को बड़ा रूप दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग अधिक से अधिक कैसे हो यह प्रयास सभी का होना चाहिए। सवा सौ करोड़ जनसंख्या वाले देश में लोग अधिक से अधिक खादी इस्तेमाल करें तो राज्य एवं देश से बेरोजगारी घटेगी तथा खादी का विस्तार बृहद रूप से हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय के साथ खादी उद्योग में भी नई तकनीक का उपयोग कर वैल्यू एडिशन किया जा सकेगा। नई सोच के साथ स्वदेशी चीजों को आगे बढ़ाना आवश्यक है तभी रोजगार का सृजन बड़े पैमाने पर हो सकेगा।

    नई जोश, नई उमंग और नई उत्साह के साथ महोत्सव का हो रहा है आयोजन

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लगभग 03 वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से कई उत्सव तथा महोत्सव बाधित हुई है। अब जब जीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है उसी क्रम में इस महोत्सव का आयोजन नई जोश, नई उमंग और नई उत्साह के साथ किया गया है। यह महोत्सव राज्य वासियों को उत्साहित करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग इस महोत्सव का आनंद लें तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। मौके पर मुख्यमंत्री तथा अन्य विशिष्ट अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने महोत्सव में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का परिभ्रमण किया तथा स्टॉल संचालकों से बातचीत कर उनके कार्यों की सराहना की और उनका हौसला अफजाई किया।

    इस अवसर पर श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, महापौर रांची श्रीमती आशा लकड़ा, सांसद श्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक रांची श्री सी.पी.सिंह, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव कार्मिक विभाग श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री प्रशांत कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की सुर्खियां
    Next Article लोकतांत्रिक अधिकार है गरीबों को मुफ्त अनाज

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.