Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत रांची शहर के सर्वांगीण विकास हेतु कुल 84 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत रांची शहर के सर्वांगीण विकास हेतु कुल 84 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 23, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत रांची शहर के सर्वांगीण विकास हेतु कुल 84 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया

    मौके पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल स्थित जयपाल सिंह मुण्डा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की
    विकास कार्यों में जन सहभागिता जरूरी

    छोटी-छोटी चीजों से बड़े बदलाव संभव, संक्रमण काल में राज्यवासियों ने धैर्य का परिचय दिया: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    रांची शहर के सर्वांगीण विकास में सरकार के साथ-साथ आम जनता की सहभागिता होनी जरूरी है। सरकार की विकास योजनाएं अनवरत चलती रहती हैं परंतु इन योजनाओं का लाभ हमें तभी पूर्ण रूप से मिलेगा जब हम जागरूक होकर सरकार के उद्देश्यों को पूरा करने में अपनी महती भूमिका निभाएं। रांची शहर झारखंड की राजधानी है, राजधानी की छवि से पूरे राज्य की छवि बनती है। आज यहां 84 करोड़ की लागत से रांची शहर के सुंदरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास हो रहा है। हमारी सरकार की सोच है कि कोई भी विकास योजना लंबे समय के लिए होनी चाहिए जिसका लाभ सिर्फ हमें ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी मिल सके। विकास का पैमाना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर नहीं बल्कि पर्यावरण के साथ संतुलन बनाकर होना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आयोजित रांची शहर के विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची के बीचो-बीच स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम एवं बड़ा तालाब का कायाकल्प कर आकर्षक रूप प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। जो लोग बाहर से रांची आते हैं वे एक बार जरूर इन जगहों पर घूमने पधारें इस सोच के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है।

    समस्याओं के जिम्मेदार हम होंगे तो समाधान भी हमें ही ढूंढने पड़ेंगे

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि विकास योजनाओं का स्वरूप पर्यावरण के साथ समन्वय स्थापित कर तैयार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे कारणों से समस्याएं उत्पन्न होंगी तो उसका समाधान भी हमें ही ढूंढने की जरूरत है। बेमौसम बारिश, बेमौसम कहीं बाढ़, कहीं तूफान, कहीं महामारी ये सब पर्यावरण से छेड़छाड़ अथवा दोहन का उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 25-30 साल पहले की रांची का वातावरण और वर्तमान समय में रांची का वातावरण में काफी अंतर दिखाई पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि शहर के अंदर खाली जमीनों पर वृक्ष लगाकर शहर को हरा-भरा बनाया जाए इस निमित्त विभाग को निर्देशित भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ सरकार के प्रयासों से ही नहीं बल्कि आम जनता को भी अपने वार्ड, गली-मोहल्लों में पौधारोपण करनी चाहिए तभी हम स्वच्छ वातावरण और सुंदर शहर की परिकल्पना को पूरा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी सोच है कि कोई भी सरकारी अथवा निजी कार्यक्रमों में उपहार स्वरूप बुके देने की परिपाटी को समाप्त कर उपहार स्वरूप पौधा देने की परिपाटी की शुरुआत की जानी चाहिए।

    छोटी-छोटी चीजों से बड़े बदलाव संभव

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि रांची शहर के सुंदरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण में आपसभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची शहर में अभी भी कई ऐसे वार्ड, गली-मोहल्ले हैं जहां सड़कें काफी संकीर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील किया कि सड़कें पतली और संकीर्ण होने से छोटी-छोटी गाड़ियां भी गली मोहल्लों में नहीं पहुंच पाती है अतएव शहरवासी इन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहें तथा अपने-अपने घरों के सामने स्वेछापूर्वक कुछ भूमि छोड़कर गृह निर्माण करें ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आप जमीन छोड़ेंगे तो आप का भी अधिकार होगा कि सरकार उस जमीन पर सड़क निर्माण करे। छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखकर ही बड़े बदलाव किए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ भविष्य का ख्याल रखते हुए लंबी कार्य योजना बनाने का काम कर रही है। रांची शहर में जनसंख्या का दबाव काफी तेजी से बढ़ा है। जनसंख्या के हिसाब से सड़कों पर गाड़ियां भी अधिक हो गई हैं। हल्की बरसात में सड़कों पर पानी बहने लगता है, हल्की तूफान से बिजली कट जाती है। रांची शहर के विकास कार्यों में तेजी के साथ-साथ हर पहलुओं पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। हम सभी लोग एकजुट होकर ही विकास कार्यों को मूर्त रूप दे सकेंगे। समस्याओं का समाधान आपसी समन्वय और समझदारी दिखाकर करें तभी चीजें सुधरेंगी।

    विकास परियोजनाओं में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि रांची शहर में विभिन्न विकास परियोजना का शिलान्यास आज 84 करोड़ रुपए की लागत से हो रहा है। मेरा मानना है कि इन विकास परियोजनाओं की राशि का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो यह राशि हजार करोड़ के बराबर हो सकती है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास परियोजनाओं पर लापरवाही करने वाले लोगों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    संक्रमण काल में राज्यवासियों ने धैर्य का परिचय दिया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के गरीब-गुरबा, मजदूर वर्ग के लोग हतोत्साहित न हो इस हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। राज्यवासी एवं रांचीवासियों ने संक्रमण काल में धैर्य का परिचय दिया है। यहां के लोग इस हेतु धन्यवाद के पात्र हैं। सभी लोगों के सहयोग से संक्रमण काल में राज्य को विकट परिस्थिति से बचाया गया है। आने वाली चुनौतियों के लिए भी हमसबों को तैयार रहने की आवश्यकता है।

    इस अवसर पर रांची विधायक श्री सी पी सिंह, हटिया विधायक श्री नवीन जयसवाल एवं उपमहापौर रांची श्री संजीव विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए अपनी-अपनी बातें रखीं। मौके पर नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, नगर आयुक्त श्री मुकेश कुमार सहित रांची के विभिन्न वार्ड पार्षद एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकल व्यापक स्तर पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.