Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने 15947.12 लाख रुपए की लागत वाले 114 योजनाओं की गोड्डा जिला वासियों को दी सौगात
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने 15947.12 लाख रुपए की लागत वाले 114 योजनाओं की गोड्डा जिला वासियों को दी सौगात

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2023Updated:September 4, 2023No Comments10 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने 15947.12 लाख रुपए की लागत वाले 114 योजनाओं की गोड्डा जिला वासियों को दी सौगात

    मुख्यमंत्री ने आयोजित विकास मेला-सह-जनता दरबार कार्यक्रम में 1257 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण।

    ◆ मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलन्त ग्राम क्लिनिक के अंतर्गत सौंपा नियुक्ति पत्र।
    ◆ *मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार झारखंड के किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर।*

    *★ गांव मजबूत होगा तभी राज्य मजबूत होगा*

    *★ किसानों को दुग्ध बिक्री पर 3 रुपए अधिक मूल्य फेडरेशन की तरफ से मिलेगा*

    *★ राज्य के विभिन्न स्थानों पर खोला जा रहा कोल्ड स्टोरेज*

    *_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*
    ==================
    आज प्रदेश के किसान सीमित संसाधन में मेहनत कर रहा है। मैंने देखा की निम्न बारिश की वजह से बुआई कम हुई है, इसे ध्यान में रखकर सरकार की जो भूमिका होंगी, हम उसे किसान हित में जरूर निभाएंगे। आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन का सपना रहा है कि राज्य के हर किसान के खेत में पानी हो, गुरूजी का सपना पूरा होगा। आने वाले दिनों में सरकार जल्द ही पाइप लाइन के जरिये किसान के खेतों तक पानी उपलब्ध करायेगी। सरकार प्रयासरत है कि किस प्रकार गंगा नदी का पानी खेतों तक पहुंचे। इस निमित्त राज्य सरकार नई तकनीक के माध्यम से रास्ता निकलने का काम करेगी। आज राज्य सरकार ने कानून बनाया है कि राज्य में जो भी उद्योग लगेंगे, उसमें राज्य के 75% स्थानीय लोगों को रोजगार सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज गोड्डा के सुन्दरपहाड़ी में योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास, नियुक्ति पत्र एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। ”सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी पदाधिकारी कैम्प लगाकर आमजनों की समस्याओं को सुना। आज राज्य के बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग पेंशन से अछूता नहीं है। फ्री कोचिंग के माध्यम से राज्य के बच्चे कोचिंग का लाभ उठा रहे हैं। राज्य के सभी वर्ग के बच्चों को समान शिक्षा मिले, इसपर भी सरकार प्रयासरत है। उत्कृष्ट विद्यालय के माध्यम से बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर रहे है। आज आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग के बच्चे विदेश में पढ़ाई कर रहा है। यही नहीं विदेश में पढ़ाई के साथ-साथ वहां नौकरी भी कर रहा है।

    *_हर वर्ग और हर तबके के लिए चल रही कई कल्याणकारी योजनाएं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपकी सरकार है। आपके मान-सम्मान की रक्षा के साथ आपको अपना हक और अधिकार मिले, इसके लिए सरकार पूरी तरह संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिवर्सल पेंशन स्कीम, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, फूलो -झानो आशीर्वाद योजना, कृषि ऋण माफी योजना, नीलाम्बर- पीताम्बर जल समृद्धि योजना, जैसी कई योजनाएं सरकार चला रही है। इन योजनाओं से आप जुड़े और फायदा उठायें।

    *_आप पढ़ाई पर ध्यान दें , सरकार सारा खर्च उठाएगी_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पढ़ाई का सारा खर्च उठाएगी। प्रतियोगिता-परीक्षाओं की तैयारी से लेकर मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य कोर्स की पढ़ाई के साथ-साथ विदेशों में भी उच्च शिक्षा का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। अध्यनरत छात्र-छात्राएं आप सभी लोग से अपील करता हूं कि आप सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

     

    *_कई योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास_*

    ★ जेपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु गोड्डा जिले के 200 अभ्यर्थियों को डीएमएफटी मद से निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने की जिला प्रशासन की महत्वाकांक्षी योजना का उद्घाटन किया गया।

    ★ मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 15947.12 लाख रुपए की लागत वाली 114 योजनाओं की गोड्डा जिले को सौगात दी । इसमें 1499.15 लाख रुपए की 37 योजनाओं का उद्घाटन और 14447.97 लाख रुपए की 77 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। वहीं, एक हज़ार दो सौ सत्तानबे लाभुकों के बीच आज परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

    ★ मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग द्वारा चन्दना गोड्डा जिलान्तर्गत चन्दना सुन्दरपहाड़ी – अगिया मोड़ पथ पर) – डमरू-दामाकोल फॉल पथ (कुल लंबाई – 17.766 कि0मी0) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण / पुननिर्माण कार्य का किया शिलान्यास।

    ★ मुख्यमंत्री ने कल्याण विभाग द्वारा गरीडीह, बरई, कैरासोल, नूनबट्टा में जाहेरस्थान की घेराबंदी कार्य का किया उद्घाटन।

    ★ गोड्डा जिला के सुन्दरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिमलीपाड़ा एवं डुमरपालमपाड़ा में प्राथमिक विद्यालय भवन का किया उद्घाटन।

    ★ धमनी बाजार, समरी, ईश्वरचक, बक्सरा में आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन।

    ★ मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलन्त ग्राम क्लिनिक के तहत डॉ बिपिन कुमार चौधरी (आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ), डॉ कुंदन भट्ट (आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ), डॉ मो. वसीम अकरम (आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ), डॉ रविन्द्र कुमार महतो (चिकित्सा सहायक), डॉ राहुल कुमार मण्डल (चिकित्सा सहायक) को सौंपा नियुक्ति पत्र।

    ★ सुन्दरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में Block Public Health Unit निर्माण कार्य की रखी गई आधारशिला।

    ★ मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत दुधारू गाय का किया वितरण।

    ★ मुख्यमंत्री ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत बच्चियों को स्वीकृति पत्र सौंपा।

    इस मौके पर आयुक्त (संथाल परगना प्रमंडल) श्री लालचंद डाडेल, डीआईजी श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त श्री जीशान कमर, उप विकास आयुक्त श्रीमती अस्मिता टोपनो, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बेबी देवी एवं पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

     

     

    *सिमलढाब फुटबॉल मैदान, बरहेट, साहिबगंज*
    ◆ *_मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने 17739.737 लाख रुपए की 76 योजनाओं की दी सौगात, 5531 लाभुकों के बीच 72 करोड़ 10 लाख 58 हज़ार 4 सौ राशि की परिसंपत्तियों का किया वितरण_*
    =================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य की जनता के साथ सरकार पूरी मजबूती के साथ खड़ी है_*
    ===================
    ◆ *_मुख्यमंत्री बोले- अधिकारी गांव गांव जाकर ग्रामीणों की समस्या का करेंगे समाधान बनेगा कैलेंडर_*
    ==================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा -मौसम के हालात को देखते हुए किसानों को राहत देने की दिशा में सरकार उठाएगी ठोस कदम_*
    ==================
    ● *_सभी का उत्थान और विकास सरकार का संकल्प_*

    ● *_झारखंड की जनता को पूरे मान- सम्मान के साथ दे रहे उनका हक -अधिकार_*

    *_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड_*

    राज्य की जनता के साथ सरकार पूरी मजबूती के साथ खड़ी है । परिस्थितियां कैसी भी हो, हर वर्ग और हर तबके के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। सभी का उत्थान हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड स्थित सिमलढाब में विकास मेला सह जनता दरबार को संबोधित करते हुए ये बातें कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कई योजनाएं चला रही है । इन योजनाओं को आप तक पहुंचाने का काम हो रहा है आप भी आगे आएं और इन योजनाओं से जुड़े । जब सरकार और जनता एक साथ आगे बढ़ेगी तो राज्य भी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

    *_हर सेक्टर में हो रहा काम_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। हम खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। सरकारी और निजी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार दे रहे हैं। बच्चों के पढ़ाई ,-लिखाई का खर्च सरकार वहन कर रही है। विदेश में उच्च शिक्षा के लिए यहां के आदिवासी दलित और अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को भेजा जा रहा है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी से लेकर मेडिकल और लॉ जैसे कोर्सेज करने के लिए सरकार पूरी सहायता कर रही है। पशुधन और स्वरोजगार के लिए भी योजनाएं चल रही है । बुजुर्गों और दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन दे रहे हैं। आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं बचा है, जिसके लिए योजनाएं ना हो । हर योजना अपने आप में खास है, जिसका लाभ यहां की जनता को मिल रहा है।

    *_मौसम के रुख पर सरकार की पैनी नजर_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष भी मॉनसून का अलग रुख देखना पड़ रहा है । किसी इलाके में अच्छी बारिश हो रही है तो कहीं कम और कहीं सुखाड़ की स्थिति है। सरकार की मौसम के बदलते रुख पर पैनी नज़र है । सरकार जल्द ही राज्य में खरीफ फसल के बुवाई के हालात का आकलन करेगी और किसानों को राहत देने के लिए सभी जरूरी खत्म उठाए जाएंगे ।

    *_अधिकारी गांव गांव जाएंगे, बनेगा कैलेंडर_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अधिकारियों को गांव-गांव जाना होगा। इसके लिए एक कैलेंडर बनेगा। गांव जाकर अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे और उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ेंगे। सरकार और जनता के बीच सीधा संबंध और बेहतर से बेहतर समन्वय बनाने की दिशा में ये कदम उठाए जा रहे हैं।

    *_राज्य में रोजगार के खुल चुके हैं द्वार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार ने सभी दरवाजे खोल दिए हैं । लगभग 40 हज़ार सरकारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निजी क्षेत्र की कंपनियों में भी बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जो स्वरोजगार करने के इच्छुक हैं , उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है । युवाओं के हुनर को निखारने के लिए प्रखंड स्तर पर बिरसा केंद्र खोले गए हैं , ताकि यहां से प्रशिक्षण लेकर वे आत्मनिर्भर बनने की राह पर आगे बढ़ सकें।

    *_सामाजिक सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सामाजिक सुरक्षा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के माध्यम से सभी बुजुर्गों,दिव्यांगों और एकल महिलाओं को पेंशन देने का काम कर रहे हैं । हम इसी बात पर विश्वास करते हैं कि पेंशन बुढ़ापे की लाठी है और इस अधिकार से किसी को वंचित नहीं किया जा सकता है।

    *_झारखंड के लोग स्वाभिमानी है , मान- सम्मान से समझौता नहीं कर सकते_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लोग आदतन स्वाभिमानी होते हैं । वे किसी भी कीमत पर अपने मान – सम्मान से समझौता नहीं कर सकते हैं । सरकार उनकी मान -सम्मान की रक्षा के लिए इनके साथ हर कदम पर खड़ी है । यहां के लोगों को उनका हक- और अधिकार देने से सरकार कभी पीछे नहीं हटेगी।

    *_मुख्यमंत्री ने दी ये सौगातें_*

    ● मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 17739.737 लाख रुपए की 76 योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास किया । इसमें 901.417 लाख रुपए की 7 योजनाओं का उद्घाटन और 16838.321 लाख रुपए की 69 योजनाओं की आधारशिला रखी ।

    ● 5531 लाभुकों के बीच विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 72 करोड़ 10 लाख 58 हज़ार 4 सौ राशि की परिसंपत्तियों का वितरण ।

    ● साहिबगंज में इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास।

    ● पतना और बोरियो प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तथा बरहेट के एसएसडी हाई स्कूल एवं साहिबगंज के जमुनादास बालिका उच्च विद्यालय में ऑडिटोरियम का शिलान्यास।

    ● 99 सखी मंडलों को बैंक लिंकेज के तहत 2 करोड़ 40 लाख रुपए, 213 सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 1 करोड़ 4 लाख 75 हज़ार रुपए और 44
    सखी मंडलों को चक्रीय निधि के तहत 13 लाख 20 हज़ार रुपए का मिला चेक।

    ● 1736 बालिकाओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और 77 युवतियों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का मिला लाभ।

    ● 188 लाभुकों को बाबा साहब अंबेडकर आवास योजना और 1590 लाभुकों को मुख्यमंत्री पशुधन योजना से जोड़ा गया।

    ● 800 लाभुकों को बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन एवं 725 लाभुकों को बिरसा हरित ग्राम योजना का मिला लाभ।

    *_इस समारोह में पूर्व मंत्री श्री हेमलाल मुर्मू, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कु और साहिबगंज के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।_*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोयला मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा प्रस्तावित The Coal Bearing Area (Acquisition and Development) Amendment Bill, 2023 के संदर्भ में खान एवं भूतत्व विभाग, झारखंड सरकार ने अपना पक्ष रखा
    Next Article जमशेदपुर:टाटा स्टील और ट्यूब्स के कर्मचारियों को मिलेगा 20 प्रतिशत बोनस,सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन ने इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बेरमो विधायक को किया सम्मानित

    Related Posts

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    June 10, 2026

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    June 10, 2026

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    जब रोज़ी-रोटी कमाने निकले हाथ: विजाग स्टील प्लांट में आठ श्रमिकों की मौत

    विश्व नेत्रदान दिवस पर जागरूकता का महत्व

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.