Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करमटोली में बनने वाले केंद्रीय धुमकुड़िया भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    करमटोली में बनने वाले केंद्रीय धुमकुड़िया भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    करमटोली (रांची) में बनने वाले केंद्रीय धुमकुड़िया भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    रांची के करमटोली में बनेगा भव्य धुमकुड़िया भवन, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने किया शिलापट्ट का अनावरण। लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की राशि से 12 महीने के भीतर तैयार होगा यह धुमकुड़िया भवन
    धुमकुड़िया भवन का निर्माण अनूठा और ऐतिहासिक कदम

    आदिवासी समुदाय को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास

    आने वाली पीढ़ी को सामाजिक संस्कारों से जोड़ना हमसभी की जिम्मेदारी: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    आज धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास किया जा रहा है। सरकार का यह एक अनूठा और ऐतिहासिक कदम है। आज हमसभी लोग इस क्षण के गवाह हैं। धुमकुड़िया भवन का जल्द उद्घाटन भी हो इसी सोच के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। धुमकुड़िया शब्द में बहुत कुछ रचा-बसा है। आदिवासी समुदाय में धुमकुड़िया में ही बैठकर सभी संस्कार तय किये जाते हैं तथा उन पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किए जाते है। धुमकुड़िया की परंपरा और संस्कृति को अक्षुण्ण रखना हमसभी की जिम्मेदारी है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज करमटोली (रांची) में बनने वाले केंद्रीय धुमकुड़िया भवन के भूमि पूजन तथा शिलापट्ट का अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

    पूर्वजों ने हमें सामाजिक तथा सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ा, आने वाली पीढ़ी को हम जोड़ें

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें अपनी सामाजिक तथा सांस्कृतिक धरोहरों के साथ यहां तक पहुंचाया है। हमारी जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी को हम सांस्कृतिक तथा सामाजिक संस्कारों के साथ आगे की राह ले चलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस विकास के दौर में भी आदिवासी समुदाय को जितनी ऊंचाइयों तक पहुंचना चाहिए था वहां तक नहीं पहुंच पाया है। आदिवासी समाज को विकास की राह में गति मिले इस निमित्त हमारे सहयोगी मंत्री श्री चंपई सोरेन के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा धुमकुड़िया भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ करना एक सकारात्मक पहल है। मैंने पहले भी रांची के हरमू में एक नींव रखी थी जो आज सरना स्थल के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक एकजुटता ही सशक्त समाज का आधार है। हमें सदैव अपने संस्कृति और सामाजिक संस्कारों से जुड़ कर रहना चाहिए।

    12 महीनों में पूरा होगा धुमकुड़िया भवन का निर्माण कार्य

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लगभग डेढ़ करोड़ की राशि से बनने वाला यह धुमकुड़िया भवन का निर्माण कार्य 12 महीनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आशा और उम्मीद जतायी कि राजनीति से अलग हटकर समाज के उत्थान, प्रगति एवं सकारात्मक दिशा देने के लिए हमें प्रेरित करेगा यह धुमकुड़िया भवन।

    मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं मंत्री श्री चंपई सोरेन सहित अन्य को श्री जगलाल पाहन ने पूरे रीति-रिवाज के साथ भूमि पूजन कार्य संपन्न कराया।

    इस अवसर पर रांची के सांसद श्री संजय सेठ, पूर्व सांसद श्री सुबोधकांत सहाय, रांची विधायक श्री सी पी सिंह, मांडर विधायक श्री बंधु तिर्की, खिजरी विधायक श्री राजेश कच्छ्प, मेयर रांची श्रीमती आशा लकड़ा, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद, उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधि, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि तथा अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा बिरसानगर मंडल ने बेटी के विवाह में किया सहयोग, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी एवं दिनेश कुमार ने कन्याओं को दिया आशीर्वाद
    Next Article हाथ के हुनर को राष्ट्रीय पहचान दे रही झारखण्ड सरकार, झारक्राफ्ट के जरिये पारंपरिक हस्तशिल्प को मिल रहा बाजार

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.