Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » CM उद्धव ठाकरे की चेतावनी: नियमों का पालन करें अन्यथा प्रदेश में दोबारा लागू किया जायेगा लॉकडाउन
    Breaking News Headlines

    CM उद्धव ठाकरे की चेतावनी: नियमों का पालन करें अन्यथा प्रदेश में दोबारा लागू किया जायेगा लॉकडाउन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सूबे में बढ़ रहे कोरोना वायरस के ग्राफ को देखते हुए दोबारा लॉकडाउन लगाने की चेतावनी दी है. मंगलवार को मंत्रियो के साथ हुई बैठक मैं उद्धव ठाकरे ने कोरोना के कारण हर जिले में फैल रहे संक्रमण के चलते उपजी परिस्थितियों का जायजा लिया. इस बैठक में उद्धव ने कोविड-19 और लॉकडाउन के नियमों को सख्ती से लागू करने के संकेत दिए. मुख्यमंत्री ने साथ ही उन इलाकों में टेस्टिंग और स्क्रीनिंग बढ़ाने के निर्देश दिए जहां एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है.

    मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए गए एक बयान में उद्धव ने सूबे की जनता से पूछा है कि जनता कोविड-19 नियमों का पालन करना चाहेगी या सूबे में दोबारा लॉकडाउन लगा दिया जाए. सीएमओ से जारी बयान में कहा गया है कि बहुत सारे लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं. लोगों को लग रहा है कि कोरोना चला गया है. पुलिस और प्रशासन पर नियमों का पालन करवाने की जिम्मेदारी है और जो लोग नियम नहीं मान रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. प्रशासन उन लोगों की भी स्थिति की जानकारी ले जिन्हें पहले कोरोना हो चुका है.

    बयान में आगे कहा गया है कि जो संस्थाएं और संगठन लॉकडाउन खत्म करने के लिए बार-बार जिला प्रशासन के पास आ रहे थे, प्रशासनिक अधिकारी देखें कि वहां एसओपी नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं. कंटेंटमेंट जोन में नियम सख्ती से लागू किए जाएं और जरा भी ढिलाई न बरती जाए.

    इसके अलावा मोबाइल टेस्ट लैब के जरिए गांव-गांव में जांच बढ़ाई जाए. साथ ही यह भी देखा जाए कि कोविड अस्पतालों में इलाज की सुचारू व्यवस्था है या नहीं. जो लोग कोविड-19 के प्रोटोकॉल और सोशल डिस्टैंसिंग आदि का पालन नही कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article किरण बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटाया गया

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.