Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेशनल फायर डे पर सिविल डिफेंस जन जागरूकता अभियान चलाया , विधायक सरयू राय पहुंचे 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नेशनल फायर डे पर सिविल डिफेंस जन जागरूकता अभियान चलाया , विधायक सरयू राय पहुंचे 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नेशनल फायर डे पर सिविल डिफेंस जन जागरूकता अभियान चलाया , विधायक सरयू राय पहुंचे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर । नेशनल फायर डे के उपलक्ष्य में सिविल डिफेंस, जमशेदपुर द्वारा आग से होने वाली घटनाओं की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ कदमा–सोनारी लिंक रोड पर मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिकों के बीच किया गया।

    कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय भी अपने साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने न केवल फायर फाइटिंग की तकनीकों को समझा, बल्कि CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की विधि भी सीखी और स्वयं फायर एक्सटिंग्विशर के माध्यम से आग पर नियंत्रण कर लोगों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की रूपरेखा सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अरुण कुमार, कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सुरेश प्रसाद एवं समाजसेवी विक्रम सिंह द्वारा तैयार की गई थी। इस अवसर पर जितेंद्र तिवारी द्वारा उपस्थित लोगों को फायर सेफ्टी, घरेलू अग्नि सुरक्षा उपायों तथा हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में CPR देने की सही विधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही लाइव फायर डिमॉन्स्ट्रेशन के माध्यम से लोगों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें आम नागरिकों ने स्वयं फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग कर आग बुझाने का अभ्यास किया। वहीं मौके पर विधायक सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम पूरे शहर में आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अपने घरों में फायर एक्सटिंग्विशर अवश्य रखें तथा नए निर्माणाधीन भवनों, मार्केट कॉम्प्लेक्स एवं अस्पतालों में फायर सेफ्टी उपकरणों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड एवं एम्बुलेंस की त्वरित पहुंच के लिए उचित मार्ग व्यवस्था भी होनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस जागरूकता को समाज के अन्य वर्गों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अभियान को सफल बनाने में सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स—मधु राय, विवेक, पुष्कर, इंद्रजीत, मिठू, स्मृति, देवाशीष, श्रुति, इशिका, अंकिता एवं वंशिका सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

    नेशनल फायर डे पर सिविल डिफेंस जन जागरूकता अभियान चलाया विधायक सरयू राय पहुंचे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, शुभम दत्ता बने टॉपर
    Next Article दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों की सांठ गांठ से निगम को करोड़ों रुपए का चुना लग रहे हैं पार्किंग माफिया 

    Related Posts

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    July 13, 2026

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 2026

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    बिष्टुपुर राम मंदिर से इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रथ को अंतिम रूप देते कारीगर एवं आयोजन समिति के सदस्य।

    जमशेदपुर सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास

    जमशेदपुर में पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्यूआरटी जवानों को किया ब्रीफ

    क्या किसी दल की विरासत बनकर रह गए शहीद रति लाल महतो?

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    पूर्वी सिंहभूम में 1.04 लाख से अधिक मलेरिया जांच, 1,895 संक्रमित; 6 मौतें, प्रशासन ने तेज किया अभियान

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का भेजा कानूनी नोटिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.