Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसपी सिटी व एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने शहरी क्षेत्र में विभिन्न हाट बाजार व पार्कों में चलाया जांच अभियान, लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के प्रति किया आगाह
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    एसपी सिटी व एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने शहरी क्षेत्र में विभिन्न हाट बाजार व पार्कों में चलाया जांच अभियान, लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के प्रति किया आगाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसपी सिटी व एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने शहरी क्षेत्र में विभिन्न हाट बाजार व पार्कों में चलाया जांच अभियान, लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के प्रति किया आगाह

    पदाधिकारियों ने कहा- सड़क व पार्क में मॉर्निंग वॉक की फिलहाल अनुमती नहीं, हाट बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें, लापरवाही नहीं बरतें

     

    27 मई तक पूरे राज्य में लागू स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान पार्क जैसे सार्वजनिक स्थान व सड़कों पर निकलकर मॉर्निंग वॉक करने की अनुमती नहीं है- ये बातें सिटी एसपी श्री सुभाष चन्द्र जाट एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्द किशोर लाल ने पार्क व सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करते दिखे लोगों से कही। पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए राज्य सरकार के दिशा निर्देशों से लोगों को अवगत कराया एवं बताया कि घर से बाहर किसी कार्य से निकलते भी हों तो साथ में ई पास होना आवश्यक है। मॉर्निंग वॉक जैसे कार्य फिलहाल घर पर ही रहकर छत या घर के प्रांगण में करें। सिटी एसपी व एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने शहरी क्षेत्र में विभिन्न पार्क व हाट बाजार का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दिशा निर्देशों के अनुपालन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हाट बाजार में भीड़ नहीं लगाने की चेतावनी दी। दुकानदारों को एक दूसरे से पर्याप्त सामाजिक दूरी बनाते हुए दुकान लगाने के निर्देश दिए साथ ही बिना मास्क कोई ग्राहक आते हैं तो उन्हें सामान नहीं देने की भी सख्त चेतावनी दी। पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण चेन को तोड़ने के उद्देश्य से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू किया है ऐसे में सभी दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। सरकार व जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण से आपकी सुरक्षा को लेकर काफी संवेदनशील है ऐसे में आम जनता से भी सहयोग अपेक्षित है ताकि कोरोना संक्रमण का प्रसार कम से कम हो एवं हमारा जिला व राज्य जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण से मुक्त हो सके। जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अपील करता है कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर जारी राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करें तथा अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें, नियमित अन्तराल पर अपने हाथों को सैनिटाइज करें व हैंड वाश या साबुन से धोएं। आप सभी के सहयोग से पूर्वी सिंहभूम जिला जल्द कोरोना संक्रमण मुक्त होगा।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article250 रुपए में खुद कर सकेंगे कोरोना की जांच, 15 मिनट में आ जाएगी रिपोर्ट
    Next Article कोलकाता हाईकोर्ट का फैसला: हाउस अरेस्ट रहेंगे नारदा स्टिंग मामले में गिरफ्तार टीएमसी के चारों नेता

    Related Posts

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    June 26, 2026

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    June 26, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.